Ranbir Kapoor Refusing Prasad: Ranbir Kapoor ने गणपति प्रसाद लेने से किया इंकार, भड़के लोगों ने ट्रोल करते हुए रामायण को किया टारगेट

Summary :

पुराना वीडियो वायरल: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का 2023 का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे गणपति प्रसाद खाने से मना करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग: 'डाइट पर हूं' कहकर प्रसाद खाने से इनकार करने पर यूजर्स ने एक्टर की आलोचना की है और उनकी आगामी फिल्म 'रामायण' को लेकर नाराजगी जताई है। 'रामायण' में राम का किरदार: रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जिसका पहला पार्ट इसी दिवाली रिलीज होगा।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से उन्हें लोगों की नाराजगी और क्रिटीसीज्म का सामना करना पड़ रहा है। यह वीडियो साल 2023 का है, जिसमें रणबीर एक गणपति पंडाल में दर्शन करने पहुंचे थे।

Ranbir Kapoor Refusing Prasad: वीडियो में क्या है?

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पंडाल में दर्शन के बाद जब पंडित जी ने रणबीर कपूर को प्रसाद का डिब्बा दिया, तो एक्टर ने डिब्बा तो ले लिया। लेकिन डिब्बा लेने के बाद रणबीर पैपराजी की तरफ गए और उससे कहा कि, “मैं तो डाइट पर हूं, तुम खा लो।” ऐसे में प्रसाद खाने से मना करने की इसी बात को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स अब भड़क गए हैं।

यूजर्स के तीखे रिएक्शन्स

Reaction Of Users
Reaction Of Users (Source: Social Media)

प्रसाद एक्सेप्ट करने के बाद उसे ना खाने पर लोगों ने रणबीर को आड़े हाथों लिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि प्रसाद का एक छोटा टुकड़ा सेहत पर कोई बुरा असर नहीं डालता, इसलिए डाइट का बहाना बेकार है। तो वहीं दूसरे यूजर्स ने उनके पुराने बयानों और अपकमिंग फिल्म को लेकर निशाना साधते हुए लिखा कि बीफ खाने वाले लोग प्रसाद कैसे खा सकते हैं। तो वहीं एक दूसरे यूजर ने गुस्से में यहां तक कह दिया कि उनकी आने वाली फिल्म ‘रामायण’ फ्लॉप होगी।

‘रामायण’ में भगवान राम के रोल में आएंगे नजर

Social Media Reactions
Social Media Reactions (Source: Social Media)

जाहिर सी बात है कि रणबीर कपूर जल्द ही निर्देशक नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम का रोल निभाते हुए नजर आने वाले हैं। इस एपिक फिल्म में उनके अलावा साई पल्लवी (सीता), यश (रावण), रवि दुबे (लक्ष्यमण) और सनी देओल (भगवान हनुमान) जैसे बड़े कलाकार अहम रोल में हैं। ऐसे में रणबीर कपूर का भगवान राम का रोल निभाना और प्रसाद को डाइट का बहाना देकर खाने से मना कर देना, लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।

इस बात का अंदाज़ा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग बेहद भड़के हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ये प्रसाद है इसलिए ये नहीं खा रहा, लेकिन अगर इसकी जगह बीफ होता तो ये फटाफट खा जाता। अब लोगों का ऐसा कहने के पीछे भी एक बड़ी वजह है, क्योंकि आप में से कई लोगों को ये नहीं पता होगा कि रणबीर कपूर एक बीफ लवर है और इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी थी।

पुराने इंटरव्यू में कही थी बीफ लवर होने की बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Isha Gupta (@bollyeedit)

दरअसल एक पुराने इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने ये कहा था कि उनको खाने में सबसे ज्यादा बीफ पसंद है और उसके बिना वो ज्यादातार खाना पसंद नहीं करते। बस इसी बात को अब लोगों ने फिर से उनकी हाल ही में प्रसाद ना लेने वाली वायरल हुई वीडियो से कनेक्ट कर दिया है। हालांकि रणबीर की अपकमिंग फिल्म रामायण में उनके भगवान राम के किरदार पर भी इसी बात को लेकर कई बार सवाल खड़े किए जा चुके हैं। लेकिन हर बार रणबीर ने इन सभी बातों का जवाब देने से खुद का बचाव किया है।

अगर फिल्म रामायण की बात करें तो इसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर रिलीज होने वाला है, जबकि दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर आएगा। ऐसे में इन कॉन्ट्रोवर्सीज़ के बीच अब ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या रणबीर को मिल रहे इस बैकलेश का असर उनकी अपकमिंग फिल्म पर पड़ेगा या नहीं।

Read More: Sooraj Pancholi On Disha Salian Case: Disha Salian केस में नाम जुड़ने पर सूरज पंचोली ने दी सफाई, जाने खुद के डिफेंस में एक्टर ने क्या कहा?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।