Ganesh Visarjan Last Date 2026: अनंत चतुर्दशी पर कैसे करें गणपति बप्पा को विदा? नोट करें पूजा विधि और टाइमिंग

Summary :

साल 2026 में गणेश विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन 25 सितंबर को किया जाएगा। यह दिन बप्पा को विदा करने के लिए सबसे खास माना जाता है, हालांकि कुछ लोग 3, 5 या 7 दिन बाद भी विसर्जन करते हैं।

Ganesh Visarjan Last Date 2026: गणेश विसर्जन के लिए अनंत चतुर्दशी का दिन सबसे शुभ होता है। इस दिन लोग बप्पा को विदा करने से पहले उनकी पूरे विधि विधान से पूजा करते हैं। उन्हें प्रसाद चढ़ाते हैं और आरती करने के बाद मूर्ति को जल में विसर्जित करते हैं। कुछ लोग बप्पा को 3, 5 या 7 दिन बाद ही विदा कर देते हैं, लेकिन ज्यादातर बड़े पंडालों और मंदिरों में विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन ही होता है। आइए, जानते हैं अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि क्या है।

अनंत चतुर्दशी 2026 पर विसर्जन का शुभ समय

Ganesh Visarjan Last Date 2026
Ganesh Visarjan Last Date 2026 (Source: Social Media)
पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि 24 सितंबर 2026 को रात लगभग 11:18 बजे शुरू होगी और 25 सितंबर 2026 को रात लगभग 11:06 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार, अनंत चतुर्दशी का त्योहार 25 सितंबर को मनाया जाएगा।

पूजा के लिए शुभ समय

  • सुबह का समय: 06:11 AM से 10:42 AM तक
  • दोपहर का समय: 12:13 PM से 01:43 PM तक
  • शाम का समय: 04:44 PM से 06:14 PM तक
  • रात का समय: 09:14 PM से 10:43 PM तक
  • देर रात का समय: 12:13 AM से 04:42 AM तक (26 सितंबर की सुबह)

गणेश विसर्जन करने की विधि

Ganesh Visarjan Last Date 2026
Ganesh Visarjan Last Date 2026 (Source: Social Media)
  • विसर्जन से पहले बप्पा को साफ करके नए कपड़े पहनाएं। फिर चंदन, रोली, चावल और दूर्वा (घास) चढ़ाएं। मोदक या
  • लड्डू का भोग लगाएं और पूरे परिवार के साथ मिलकर आरती करें।
  • पूजा में हुई किसी भी अनजाने भूल-चूक के लिए बप्पा से हाथ जोड़कर माफी मांगें।
  • विदाई के समय बप्पा के हाथ पर थोड़ा सा दही और चावल रखें, ताकि वे अगले साल फिर से आपके घर जल्दी आएं।
  • मूर्ति को आराम से पानी में प्रवाहित करें। अगर घर पर ही विसर्जन कर रहे हैं, तो एक बड़े टब या बाल्टी में साफ पानी और थोड़ा गंगाजल मिलाकर उसमें मूर्ति को डुबो दें।
  • विसर्जन करते समय जयकारा लगाएं- “गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ!”

 

इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Also Read: Jal Jhulni Ekadashi 2026: 21 या 22 सितंबर, कब है जलझूलनी एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री और सटीक विधि

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।