Moong Dal Barfi Recipe: मिनटों में बनाएं भगवान गणेश की पसंदीदा मूंग दाल की बर्फी, यहां देखें आसान तरीका और टिप्स

Summary :

अगर आप भी गणेश भगवान को भोग लगाने के लिए स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो आज हम इस आसान तरीके से झटपट बनाएं मूंग दाल की टेस्टी बर्फी, जो खाने में बेहद टेस्टी होती है। इसकी खास बात, तो ये है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय भी नहीं लगता है और कम सामग्री में बनकर तैयार हो जाती है। यह मिठाई ऐसी होती है, जिसे खाने के बाद हर कोई आपकी तारीफ करेगा। ऐसे में आइए इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं। मूंग दाल बर्फी बनाने का तरीका सामग्री मूंग की धुली…

अगर आप भी गणेश भगवान को भोग लगाने के लिए स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो आज हम इस आसान तरीके से झटपट बनाएं मूंग दाल की टेस्टी बर्फी, जो खाने में बेहद टेस्टी होती है। इसकी खास बात, तो ये है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय भी नहीं लगता है और कम सामग्री में बनकर तैयार हो जाती है। यह मिठाई ऐसी होती है, जिसे खाने के बाद हर कोई आपकी तारीफ करेगा। ऐसे में आइए इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं।

मूंग दाल बर्फी बनाने का तरीका

instant moong dal barfi recipe
instant moong dal barfi recipe (Source: Social Media)

सामग्री

  • मूंग की धुली दाल: 1 कप
  • देशी घी: 1/2 से 3/4 कप
  • चीनी: 1 कप
  • पानी: 1/2 कप
  • दूध या मावा (खोया): 1/2 कप
  • इलायची पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • कटे हुए ड्राई फ्रूट्स: बादाम और पिस्ता

मूंग दाल बर्फी बनाने की विधि

how to make moong dal burfi
how to make moong dal burfi (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए मूंग दाल को 4-5 घंटे पानी में भिगोकर, पानी निकाल लें और दरदरा पीस लें।
  • इंस्टेंट तरीके के लिए सूखी मूंग दाल को कपड़े से पोछकर मिक्सी में बारीक पाउडर बना सकते हैं।
  • एक कढ़ाई में घी गर्म करें। इसमें पिसी हुई मूंग दाल या दाल का पेस्ट डालें।
  • गैस की आंच धीमी रखें और दाल को लगातार चलाते हुए सुनहरा भूरा और खुशबू आने तक भूनें।
  • भुनी हुई दाल में मावा या थोड़ा सा दूध/मलाई डालकर 2-3 मिनट और भूनें ताकि अच्छा टेक्सचर आए।
  • एक दूसरे बर्तन में चीनी और पानी मिलाकर एक तार की चाशनी तैयार करें।
  • तैयार चाशनी को मूंग दाल के भुने हुए मिश्रण में डालें। इसमें इलायची पाउडर मिलाएं।
  • मिश्रण को तब तक लगातार चलाएं जब तक यह कड़ाही छोड़ने लगे और डो जैसा न हो जाए।
  • एक थाली या ट्रे में घी लगाकर चिकना करें।
  • मिश्रण को इसमें सही से फैलाएं और ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्के हाथ से दबा दें।
  • इसे 2 घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दें। इसके बाद मनपसंद आकार में काट लें।

बर्फी बनाने के लिए जरूरी टिप्स

  • मूंग दाल को हमेशा धीमी आंच पर सब्र के साथ भूनें। अगर दाल कच्ची रह गई, तो बर्फी का स्वाद खराब हो जाएगा।
  • भूनते समय इसे लगातार चलाते रहें ताकि दाल तली में न चिपके।
  • दाल को बहुत ज्यादा बारीक न पीसें। हल्का दरदरा पीसने से बर्फी बिल्कुल हलवाई जैसी दानेदार बनती है।

Also Read: Mava Dry Fruit Peda Recipe: इस पावन अवसर पर घर पर आसानी से बनाएं टेस्टी मावा ड्राई फ्रूट पेड़ा, यहां देखें आसान रेसिपी

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।