Bajra Aata Paratha Recipe: रोज के आलू-गोभी पराठे से हो गए हैं बोर? इस विंटर सीजन आसानी से बनाएं गरमा-गरम बाजरा पराठा

Summary :

सर्दियां आते ही लोगों के घर में तरह-तरह के पकवान बनने लगते हैं, क्योंकि इस मौसम में लोगों को भूख बहुत ज्यादा लगती है और वह पेट भरकर खाना खाते हैं। सुबह नाश्ते में ज्यादातर भारतीयों के घर में पराठे बनाए जाते हैं, कभी सादा तो कभी आलू-गोभी और दाल वाले पराठे बनते हैं। सिंपल पराठा तो हर किसी ने खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी बाजरे के आटे का टेस्टी पराठा खाया है। अगर नहीं, तो आज हम आपको यहां कुछ आसान तरीके से इसका टेस्टी पराठा बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर…

सर्दियां आते ही लोगों के घर में तरह-तरह के पकवान बनने लगते हैं, क्योंकि इस मौसम में लोगों को भूख बहुत ज्यादा लगती है और वह पेट भरकर खाना खाते हैं। सुबह नाश्ते में ज्यादातर भारतीयों के घर में पराठे बनाए जाते हैं, कभी सादा तो कभी आलू-गोभी और दाल वाले पराठे बनते हैं। सिंपल पराठा तो हर किसी ने खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी बाजरे के आटे का टेस्टी पराठा खाया है। अगर नहीं, तो आज हम आपको यहां कुछ आसान तरीके से इसका टेस्टी पराठा बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं।

बाजरा पराठा बनाने का तरीका

Bajra paratha recipe
Bajra paratha recipe (Source: Social Media)

सामग्री

  • बाजरे का आटा: 2 कप
  • उबले और मैश किए हुए आलू
  • हरी मिर्च: 1-2
  • अदरक: 1 छोटा चम्मच
  • अजवाइन: ½ छोटी चम्मच
  • जीरा: ½ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर या चिल्ली फ्लेक्स
  • हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
  • नमक: स्वादानुसार
  • तेल या घी: पराठा सेकने के लिए
  • पानी: आटा गूंथने के लिए

बाजरा पराठा बनाने की विधि

Healthy paratha recipes
Healthy paratha recipes (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए एक बर्तन में बाजरे का आटा लेकर इसमें उबले आलू, हरी मिर्च, अदरक, अजवाइन, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया और नमक मिलाएं।
  • इसके बाद सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाने के बाद, थोड़ा-थोड़ा गुनगुना या नॉर्मल पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें।
  • बाजरे में ग्लूटेन नहीं होता है, इसलिए आलू मिलाने से यह आसानी से बंध जाता है और फटता नहीं है।
  • गुंथे हुए आटे से तुरंत छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें क्योंकि बाजरे का आटा जल्दी सूखने लगता है।
  • फिर एक लोई लेकर उसे सूखे आटे में लपेटें। इसे हल्के हाथों से थोड़ा मोटा बेल लें।
  • अगर बेलने में दिक्कत हो या किनारे फट रहे हों, तो आप इसे बटर पेपर या प्लास्टिक शीट पर रखकर हथेलियों से भी बढ़ा सकते हैं।
  • तवे को गर्म करें और बेले हुए पराठे को उस पर डालें। एक तरफ से सिकने के बाद पराठे को पलट दें।
  • अब इस पर दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक सेक लें।
  • तवे को गर्म करें और बेले हुए पराठे को उस पर डालें। एक तरफ से सिकने के बाद पराठे को पलट दें।
  • अब इस पर दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर कुरकुरा होने तक सेक लें।
  • अब आपका गरमा-गरम बाजरे का पराठा मक्खन, दही, अचार या अपनी मनपसंद चटनी के साथ परोसें।

Also Read: Pizza Paratha Recipe at Home: सुबह टिफिन की चिंता होगी दूर, मिनटों में बनाएं बच्चों का पसंदीदा चीज़ी पिज्जा पराठा

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।