Pizza Paratha Recipe at Home: सुबह टिफिन की चिंता होगी दूर, मिनटों में बनाएं बच्चों का पसंदीदा चीज़ी पिज्जा पराठा

Summary :

अगर आपको भी सुबह-सुबह बच्चे के टिफिन के लिए लंच नहीं समझ आता है, तो आप ऐसी डिश की तलाश करते हैं, जो झटपट बनकर तैयार हो जाए, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको चीज़ी पिज्जा पराठा बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप कुछ ही सामग्री से बनाकर तैयार कर सकते हैं। ऐसे में आइए इसे बनाने का तरीका और टिप्स के बारे में जानते हैं। चीज़ी पिज्जा पराठा बनाने का तरीका सामग्री गेहूं का आटा – 2 कप नमक – स्वादानुसार तेल या घी – 2 छोटी चम्मच पानी…

अगर आपको भी सुबह-सुबह बच्चे के टिफिन के लिए लंच नहीं समझ आता है, तो आप ऐसी डिश की तलाश करते हैं, जो झटपट बनकर तैयार हो जाए, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको चीज़ी पिज्जा पराठा बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप कुछ ही सामग्री से बनाकर तैयार कर सकते हैं। ऐसे में आइए इसे बनाने का तरीका और टिप्स के बारे में जानते हैं।

चीज़ी पिज्जा पराठा बनाने का तरीका

How to make cheesy pizza paratha
How to make cheesy pizza paratha (Source: Social Media)

सामग्री

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल या घी – 2 छोटी चम्मच
  • पानी – आटा गूंथने के लिए
  • मोज़ेरेला चीज़
  • पिज्जा सॉस – 3-4 बड़े चम्मच
  • बारीक कटी शिमला मिर्च – आधा कप
  • बारीक कटा प्याज – आधा कप
  • ओरिगैनो – 1 छोटा चम्मच
  • चिल्ली फ्लेक्स – 1 छोटा चम्मच
  • मक्खन या घी – पराठा सेकने के लिए

चीज़ी पिज्जा पराठा बनाने की विधि

Easy breakfast recipes
Easy breakfast recipes (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, थोड़ा नमक और 2 छोटी चम्मच तेल डालकर मिलाएं।
  • अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम और चिकना आटा गूंथ लें। आटे को ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें।
  • एक कटोरे में कटी हुई शिमला मिर्च, प्याज, कॉर्न, ओरिगैनो, चिल्ली फ्लेक्स और थोड़ा सा नमक मिलाएं।
  • आटे की दो बराबर और धीमी आकार की लोइयां बनाएं। दोनों लोइयों से छोटी रोटियां बेल लें।
  • एक बेली हुई रोटी पर पिज्जा सॉस अच्छी तरह फैलाएं।
  • इसके बाद उस पर तैयार की गई सब्जियों का मिश्रण और कद्दूकस किया हुआ चीज़ रखें।
  • दूसरी बेली हुई रोटी को इसके ऊपर रखें और किनारों को उंगलियों से दबाकर अच्छी तरह सील करें।
  • अगर आप चाहें तो सूखे आटे की मदद से इसे हल्के हाथ से थोड़ा सा और बेल सकते हैं।
  • इसके बाद गैस पर तवा गर्म करें। पराठे को तवे पर डालें। दोनों तरफ से घी या मक्खन लगाते हुए धीमी आंच पर क्रिस्पी होने तक सेक लें।

पिज्जा पराठा बनाने के लिए टिप्स

  • पराठे को बेलते समय हल्के हाथों का इस्तेमाल करें, नहीं तो स्टफिंग बाहर आ सकती है।
  • पिज्जा पराठे में बेहतरीन ‘चीज़ी पुल’ और स्वाद के लिए हमेशा मोज़ेरेला चीज़ का इस्तेमाल करें।
  • दोनों रोटियों के किनारों पर थोड़ा सा पानी लगाकर चिपकाएं, इससे पराठा सेकते समय खुलेगा नहीं।
  • पराठे को हमेशा धीमी आंच पर सेकें। तेज आंच पर सेकने से अंदर का चीज़ अच्छे से नहीं पिघलेगा।

Also Read: Makhana Curry Recipe at Home: रोजाना की वही बोरिंग सब्जियां खाकर हो गए हैं परेशान? घर पर मिनटों में बनाएं यह टेस्टी मखाना करी

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।