Makhana Curry Recipe at Home: रोजाना की वही बोरिंग सब्जियां खाकर हो गए हैं परेशान? घर पर मिनटों में बनाएं यह टेस्टी मखाना करी

Summary :

अगर आप भी रोजाना एक ही तरह की सब्जी खा-खाकर बोर हो गए हैं, तो जरूर आप ऐसी डिश की तलाश में होंगे, जो मिनटों में बनकर तैयार हो जाए, तो ये मखाना करी आपको जरूर पसंद आएगी। मखाना को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, इसलिए गर्मी के दिनों में लोग इसका सेवन ज्यादा करते हैं। मखाना करी को बनाना बेहद आसान होता है। इसके लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है। ऐसे में आइए इसे बनाने का तरीका और टिप्स के बारे में जानते हैं। मखाना करी बनाने का तरीका सामग्री मखाना: 2 कप…

अगर आप भी रोजाना एक ही तरह की सब्जी खा-खाकर बोर हो गए हैं, तो जरूर आप ऐसी डिश की तलाश में होंगे, जो मिनटों में बनकर तैयार हो जाए, तो ये मखाना करी आपको जरूर पसंद आएगी। मखाना को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, इसलिए गर्मी के दिनों में लोग इसका सेवन ज्यादा करते हैं। मखाना करी को बनाना बेहद आसान होता है। इसके लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है। ऐसे में आइए इसे बनाने का तरीका और टिप्स के बारे में जानते हैं।

मखाना करी बनाने का तरीका

Makhana Curry Recipe in Hindi
Makhana Curry Recipe in Hindi (Source: Social Media)

सामग्री

  • मखाना: 2 कप
  • प्याज: 2 मीडियम साइज़
  • टमाटर: 3 मीडियम साइज़
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटी चम्मच
  • काजू: 8-10
  • हरी मिर्च: 1-2
  • ताजी क्रीम या मलाई: 2 बड़े चम्मच
  • तेल या घी: 2-3 बड़े चम्मच
  • खड़े मसाले: 1 छोटा चम्मच
  • जीरा, हरी इलायची, लौंग, दालचीनी, तेजपत्ता
  • हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला
  • कसूरी मेथी, नमक, पानी

मखाना करी बनाने की विधि

Makhana Curry Kaise Banaye
Makhana Curry Kaise Banaye (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए एक कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच घी या तेल गरम करें।
  • फिर इसमें मखाने डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए तब तक भूनें जब तक कुरकुरे न हो जाएं।
  • थोड़े से गुनगुने पानी में काजू को 15 मिनट के लिए भिगो दें और फिर पीसकर स्मूथ पेस्ट बना लें।
  • उसी कढ़ाई में बचा हुआ तेल या घी गरम करें। इसमें जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग और हरी इलायची डालें।
  • अब बारीक कटा हुआ प्याज या प्याज का पेस्ट डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
  • इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट तक भूनें ताकि कच्चापन निकल जाए।
  • अब कढ़ाई में टमाटर की प्यूरी डालें। साथ में सभी मसाले नमक डालकर तब तक भूनें जब तक कि मसाला तेल न छोड़ने लगे।
  • अब इसमें काजू का पेस्ट या ताजी मलाई/क्रीम डालें और 2 मिनट के लिए अच्छी तरह भूनें।
  • ग्रेवी में डेढ़ से दो कप पानी डालकर अच्छे से मिलाएं और एक उबाल आने दें।
  • जब ग्रेवी में उबाल आ जाए, तब इसमें भुने हुए मखाने और कसूरी मेथी डाल दें।
  • कढ़ाई को ढककर धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकने दें, ताकि मखाने ग्रेवी को अच्छे से सोख लें।
  • लास्ट में गरम मसाला और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं।
  • अब आपकी टेस्टी मखाना करी बनकर तैयार है। इसे चपाती, पराठे या चावल के साथ गरमा-गरम सर्व करें।

मखाना करी बनाने के लिए टिप्स

  • मखाने बहुत जल्दी सॉफ्ट हो जाते हैं और ज्यादा देर पकाने पर गल जाते हैं।
  • मखाने हमेशा ग्रेवी तैयार होने के बाद लास्ट में डालें और सिर्फ 3-4 मिनट ही पकाएं।
  • मखानों को हमेशा थोड़ा सा घी डालकर भूनें। इससे मखाने अंदर से क्रिस्पी रहते हैं।
  • अगर आप ढाबा या हलवाई जैसा स्वाद चाहते हैं, तो काजू के पेस्ट के साथ थोड़ी सी ताजी मलाई जरूर मिलाएं।

Also Read: Healthy Banana Halwa Recipe: मीठे की क्रेविंग होगी दूर, बेहद आसान सामग्री से झटपट बनाएं हेल्दी और टेस्टी केले का हलवा

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।