अगर आप का कुछ मीठा खाने का मन है और आप किसी ऐसी डिश को बनाना चाहते हैं, जो टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो, तो ये केले का हलवा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसे बनाना बहुत ज्यादा आसान है इसकी खास बात तो ये है कि इसे बनाने में बहुत समय भी नहीं लगता है। इसके साथ ही यह कम सामग्री में बनकर तैयार हो जाता है। ऐसे में आइए इसे बनाने का तरीका और टिप्स के बारे में जानते हैं।
केले का हलवा बनाने का तरीका

सामग्री
- पके हुए केले
- देशी घी
- चीनी या गुड़
- इलायची पाउडर
- ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम और किशमिश)
- पानी या दूध
केले का हलवा बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले पके हुए केलों को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें या मिक्सी में पीसकर लें।
- इसके बाद एक कढ़ाई में घी गरम करें। फिर इसमें काजू और बादाम डालकर सुनहरा होने तक भूनें और अलग निकाल लें।
- फिर उसी कढ़ाई में बचा हुआ घी डालें। घी गरम होने पर केले का पेस्ट या मैश किया हुआ केला डालें।
- इसे मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए 4 से 5 मिनट तक भूनें, ताकि केले का कच्चापन खत्म हो जाए।
- अब इसमें चीनी या गुड़ या गुड़, इलायची पाउडर डालें।
- मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक यह कढ़ाई छोड़ने न लगे और घी अलग न हो जाए।
- लास्ट में भुने हुए मेवे डालकर मिलाएं। अब आपका गरमा-गरम केले का हलवा तैयार है।
हलवा बनाने के लिए जरूरी टिप्स
- हलवे के लिए हमेशा ज्यादा पके या थोड़े दबे हुए केलों का इस्तेमाल करें। इससे हलवा ज्यादा टेस्टी बनता है।
- हलवे को हमेशा धीमी आंच पर ही भूनें। तेज आंच पर केला जल्दी जल सकता है और उसका स्वाद खराब हो सकता है।
- केले का पेस्ट बहुत चिपचिपा होता है, इसलिए चिपकने से बचाने के लिए नॉन-स्टिक कढ़ाई या भारी तले का बर्तन इस्तेमाल करें।


Download Android App
Download iOS App




