अक्टूबर के महीने में बहुत सारे व्रत पड़ते हैं, इसलिए सभी लोग भगवान की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। किसी भी पूजा में भोग का बहुत ज्यादा महत्व होता है। ऐसे में हर कोई अपने घर में कुछ न कुछ मीठा बनाता है, इसलिए आज हम आपको मखाना बर्फी बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप बनाकर जिसे आप भगवान को चढ़ा सकते हैं। मीठा भोग भगवान को बहुत ज्यादा पसंद होता है, तो चलिए इसे बनाने का तरीके के बारे में जानते हैं।
मखाना बर्फी बनाने का तरीका

सामग्री
- मखाना – 4 से 5 कप
- काजू – ½ कप
- फुल क्रीम दूध – 2 से 3 कप
- चीनी या खांड – ¾ कप
- देसी घी – 1-2 बड़े चम्मच
- कद्दूकस किया हुआ नारियल
- इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
- कटे हुए मेवे (पिस्ता और बादाम कतरन)
मखाना बर्फी बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए एक कढ़ाई में 1 चम्मच देसी घी गर्म करें।
- फिर इसमें मखाने डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 4 से 5 मिनट तक भूनें, जब तक वे कुरकुरे न हो जाएं।
- मखाने को प्लेट में निकालकर ठंडा करें। इसी तरह काजू को भी हल्का भून लें।
- अब ठंडे मखाने और काजू को मिक्सी के जार में डालें और पीसकर पाउडर बना लें।
- इसके बाद एक कढ़ाई में दूध डालें और एक अच्छा उबाल आने दें।
- जब दूध उबलने लगे, तब इसमें चीनी डालकर घुलने तक मिलाएं।
- अब आंच को धीमा करें और इसमें तैयार किया हुआ मखाना-काजू पाउडर, कद्दूकस किया हुआ नारियल और इलायची पाउडर डालें।
- इसे लगातार चलाते रहें ताकि इसमें गांठें न पड़ें।
- फिर मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक वह डो की तरह गाढ़ा न हो जाए और कढ़ाई न छोड़ने लगे।
- इसके बाद एक थाली या ट्रे में थोड़ा सा घी लगाकर उसे अच्छी तरह चिकना कर लें।
- तैयार मिश्रण को थाली में निकालें और स्पेचुला की मदद से एक बराबर मोटाई में फैला दें।
- ऊपर से पिस्ता और बादाम की कतरन डालकर हल्का सा दबाएं।
- बर्फी को कमरे के तापमान पर या 30-40 मिनट के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।
- जब यह अच्छे से ठंडी हो जाए, तो अपनी पसंद के अनुसार चौकोर टुकड़ों में काट लें।


Download Android App
Download iOS App




