Stuffed Parwal Pakoda Recipe: सुबह के नाश्ते या शाम की चाय के लिए परफेक्ट स्नैक, जानें भरवां परवल के पकौड़े की आसान रेसिपी

Summary :

अगर आप भी सुबह वही पराठा सब्जी खा-खाकर बोर हो गए हैं, तो जरूर आप किसी ऐसी डिश की तलाश में होंगे, जो कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाए, तो आज हम आपको भरवां परवल के पकौड़े बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप कुछ ही सामग्री से झटपट बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसकी खास बात तो ये है कि इसे खाने के बाद मेहमान आपकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। ऐसे में आइए इसे बनाने का तरीका और टिप्स के बारे में जानते हैं। भरवां परवल के पकौड़े बनाने का तरीका सामग्री परवल,…

अगर आप भी सुबह वही पराठा सब्जी खा-खाकर बोर हो गए हैं, तो जरूर आप किसी ऐसी डिश की तलाश में होंगे, जो कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाए, तो आज हम आपको भरवां परवल के पकौड़े बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप कुछ ही सामग्री से झटपट बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसकी खास बात तो ये है कि इसे खाने के बाद मेहमान आपकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। ऐसे में आइए इसे बनाने का तरीका और टिप्स के बारे में जानते हैं।

भरवां परवल के पकौड़े बनाने का तरीका

Crispy Bharwa Parwal Pakora
Crispy Bharwa Parwal Pakora (Source: Social Media)

सामग्री

  • परवल, बेसन
  • चावल का आटा
  • अजवाइन
  • हल्दी पाउडर: आधा छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: 1 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर: 1 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर: आधा छोटी चम्मच
  • गरम मसाला: चौथाई छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट
  • हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
  • नमक: स्वादानुसार
  • तेल: तलने के लिए

भरवां परवल के पकौड़े बनाने की विधि

Quick breakfast and snack ideas
Quick breakfast and snack ideas (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले परवल को धोकर पोंछ लें। फिर काट लें और छिलका हल्का-सा खुरच लें।
  • अब हर परवल के बीच में चीरा लगाएं ताकि अंदर मसाला भरा जा सके। अगर बीज बहुत सख्त हैं, तो उन्हें थोड़ा निकाल दें।
  • इसके बाद मसालों या उबले आलू-पनीर के मिश्रण को आपस में मिलाकर एक चटपटा मसाला तैयार करें।
  • इसे चम्मच या उंगली की मदद से सभी परवल के अंदर अच्छी तरह भर दें।
  • अब एक बर्तन में बेसन, चावल का आटा, अजवाइन, थोड़ी सी हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं।
  • अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें।
  • इसके बाद कढ़ाई में तेल गरम करें। स्टफ किए हुए परवल को बेसन के घोल में डुबोएं ताकि वे चारों तरफ से कोट हो जाए।
  • अब गरम तेल में एक-एक करके परवल के पकौड़े डालें। गैस की आंच को धीमा रखें ताकि परवल अंदर तक पक जाए और बेसन जले नहीं।
  • इन्हें सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
  • परवल पकौड़ों को प्लेट में निकालें और गर्मा-गरम हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

परवल पकौड़े के लिए ज़रूरी टिप्स

  • बेसन के घोल में चावल का आटा या थोड़ा सा सूजी मिलाने से पकौड़े लंबे समय तक कुरकुरे रहते हैं।
  • परवल को तलते समय आंच को धीमा रखें, इससे परवल अंदर से नरम हो जाता है और ऊपर से परत क्रिस्पी बनती है।
  • स्टफ़िंग भरने के बाद उंगली से थोड़ा दबा दें ताकि तलते समय मसाला तेल में बाहर न निकले।

Also Read: Crispy Corn Pakoda Recipe: कॉर्न पकोड़े बनेंगे एकदम क्रिस्पी और परफेक्ट, बस बैटर बनाते समय ध्यान रखें ये 5 आसान टिप्स

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।