Veg Pulav Recipe: घर पर मेहमान आ रहे हों या कोई त्योहार हो, खाने का मेन्यू तय करना सबसे मुश्किल काम होता है। हर कोई चाहता है कि खाना रॉयल दिखें और स्वादिष्ट बनें। ऐसे में वेज पुलाव सबसे बढ़िया ऑप्शन है। खिले-खिले चावल, रंग-बिरंगी सब्जियां और खड़े मसालों की भीनी-भीनी खुशबू से तैयार यह पुलाव खाने की टेबल की शोभा बढ़ा देता है। इसे बनाना बहुत आसान है। अगर आपके घर में भी मेहमान आने वाले हैं और आप कोई अच्छी डिश बनाना चाहते हैं, तो ये रेसिपी ट्राई करें।
वेज पुलाव के लिए आवश्यक सामग्री

- 2 कप बासमती चावल
- 3 बड़े चम्मच देसी घी या तेल
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 2 तेजपत्ता
- 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
- 2 से 3 छोटी इलायची
- 1 बड़ी इलायची
- 4 से 5 लौंग
- 10 से 12 काजू
- 1 बड़ा प्याज
- 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1 गाजर
- आधा कप मटर
- 8 से 10 बीन्स
- 1 आलू
- 2 हरी मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- साढ़े तीन कप पानी
वेज पुलाव बनाने की विधि

- वेज पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले बासमती चावल को अच्छे से धोकर 30 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
अब एक कुकर में घी गर्म करें। - घी गर्म हो जाए तो काजू डालकर हल्का गोल्डन होने तक तलें और निकालकर अलग रख लें।
- उसी घी में जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, छोटी इलायची, बड़ी इलायची और लौंग डालें।
- मसालों को कुछ सेकंड के लिए तड़कने दें।
- अब कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर प्याज के हल्का गोल्डन होने तक भूनें।
- इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर एक मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद कटी हुई सब्जियां डालें।
- सब्जियों को मीडियम फ्लेम पर 2 से 3 मिनट तक अच्छे से भून लें।
- अब भिगोए हुए चावलों का पानी निकालकर उन्हें सब्जियों के साथ मिलाएं और 1 मिनट तक भूनें।
- अब इसमें साढ़े तीन कप पानी और स्वादानुसार नमक डालें। अच्छी तरह से मिलाएं और उबाल आने दें।
- अगर कुकर में बना रहे हैं, तो ढक्कन बंद करके मीडियम फ्लेम पर 1 सीटी आने दें।
- सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर निकलने दें। आपके स्वादिष्ठ वेज पुलाव तैयार हैं।
- तैयार वेज पुलाव को सर्विंग प्लेट में निकालें।
- वेज पुलाव में ऊपर से तले हुए काजू और हरा धनिया डालकर सजाएं।
- वेज पुलाव को ठंडे बूंदी के रायते, पापड़ और सिरके वाले प्याज के साथ मेहमानों को गर्मा-गर्म परोसें।


Download Android App
Download iOS App




