Dahi Bhalle Recipe in Hindi: तीज-त्यौहार की दावत पर बनाएं खट्टे-मीठे और स्पंजी दही भल्ले, नोट करें सीक्रेट रेसिपी

Summary :

भल्ले बनाने के लिए उड़द और मूंग दाल का उपयोग किया जाता है, जिसे अदरक, हरी मिर्च और हींग के साथ पीसा जाता है। परोसने के लिए ताजा दही, चीनी, हरी और इमली की चटनी, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और अनार के दाने इस्तेमाल होते हैं।

Dahi Bhalle Recipe in Hindi: दही भल्ले का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। ठंडे-ठंडे, खट्टे-मीठे और चटपटे दही भल्ले का स्वाद हर किसी को पसंद है। भारत में तीज-त्यौहार हो, शादी-ब्याह हो या घर पर कोई खास मौका, दही भल्लों के बिना हर दावत अधूरी सी लगती है। दही और चटपटी चटनियों के साथ मुंह में घुल जाने वाले रुई जैसे मुलायम भल्लों का स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है। अगर आप भी बाजार जैसे सॉफ्ट और टेस्टी दही भल्ले आसानी से घर पर बनाना चाहते हैं, तो यहां पर आपके लिए रेसिपी दी गई है।

दही भल्ले बनाने की जरूरी सामग्री

Dahi Bhalle Recipe in Hindi
Dahi Bhalle Recipe in Hindi (Source: Social Media)

भल्ले (बड़े) बनाने के लिए-

  • 1 कप धुली उड़द दाल
  • 2 चम्मच मूंग दाल
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • 1 हरी मिर्च
  • एक चुटकी हींग
  • स्वाद अनुसार नमक
  • तेल

दही और गार्निश के लिए-

  • 2 कप ताजा गाढ़ा दही
  • 1 से 2 चम्मच चीनी
  • हरी धनिया
  • पुदीने की चटनी
  • मीठी इमली की चटनी
  • 1 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वाद अनुसार काला नमक
  • ताजा हरा धनिया
  • अनार के दाने

दही भल्ले बनाने की आसान विधि

Dahi Bhalle Recipe in Hindi
Dahi Bhalle Recipe in Hindi (Source: Social Media)
  • सबसे पहले उड़द दाल और मूंग दाल को अच्छे से धोकर 4 से 5 घंटे या रात भर के लिए पानी में भिगोकर रखें।
  • इसके बाद दाल से सारा पानी निकाल लें और इसे मिक्सी में कम से कम पानी का इस्तेमाल करते हुए थोड़ा गाढ़ा पेस्ट पीस लें।
  • पिसी हुई दाल को एक बड़े बर्तन में निकालें। इसमें नमक, हींग, कटी हरी मिर्च और अदरक मिलाएं।
  • अब दाल को अपने हाथों से 5 से 7 मिनट तक फेंटें।
  • एक कढ़ाई में मीडियम फ्लेम पर तेल गर्म करें। हाथों को थोड़ा गीला करें और थोड़ा-सा बटर लेकर गर्म तेल में गोल-गोल भल्ले डालते जाएं।
  • भल्लों को लो और मीडियम फ्लेम पर हल्का गोल्डन होने तक तलें। फिर इन्हें एक प्लेट में निकाल लें।
  • एक बड़े बर्तन में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा सा नमक और हींग मिला लें।
  • तले हुए भल्लों को इस गुनगुने पानी में 15 से 20 मिनट के लिए डाल दें।
  • इससे भल्ले सारा पानी सोख लेंगे और बिल्कुल नरम हो जाएंगे।
  • एक बर्तन में ठंडे दही में चीनी डालकर अच्छे से फेंट लें, ताकि दही एकदम स्मूथ हो जाए।
  • पानी में भीगे हुए भल्लों को दोनों हथेलियों के बीच रखकर हल्के हाथ से दबाएं, ताकि एक्सट्रा पानी निकल जाए।
  • ऊपर से ढेर सारा फेंटा हुआ ठंडा दही डालें। फिर हरी चटनी और इमली की मीठी चटनी डालें।
  • ऊपर से भुना जीरा, लाल मिर्च पाउडर और काला नमक छिड़कें।
  • आखिर में हरे धनिये और अनार के दानों से सजाकर ठंडा-ठंडा परोसें।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।