Cooker Pasta Recipe: अक्सर पास्ता बनाने के लिए पहले पास्ता उबाला जाता है, फिर सब्जियों और मसालों में मिक्स किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आपके पास समय कम हो और कुछ स्वादिष्ट खाने का मन करे, तो आप सिर्फ 10 से 12 मिनट में प्रेशर कुकर में झटपट पास्ता बना सकते हैं। यह तरीका न केवल आसान है बल्कि इससे पास्ता में सारे मसालों का स्वाद अच्छी तरह रच-बस जाता है।
कुकर पास्ता के लिए आवश्यक सामग्री

- 2 कप पास्ता (पेन्ने या एल्बो पास्ता)
-
2 कप पानी
-
1 प्याज
-
2 टमाटर
-
1/2 कप शिमला मिर्च
-
1/4 कप स्वीट कॉर्न
-
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
-
2 बड़े चम्मच पास्ता सॉस
-
1 बड़ा चम्मच टोमैटो केचप
-
1 छोटा चम्मच पास्ता मसाला या गरम मसाला
-
1-1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो
-
2 बड़े चम्मच तेल या बटर
-
स्वादानुसार नमक
-
कद्दूकस किया हुआ चीज
कुकर पास्ता बनाने की विधि (Cooker Pasta Recipe)
Cooker Pasta Recipe (Source: Social Media) -
- कुकर पास्ता बनाने के लिए प्रेशर कुकर को मध्यम आंच पर तेल या बटर गर्म करें।
- तेल गरम होने पर अदरक-लहसुन का पेस्ट और बारीक कटा हुआ प्याज डालें। प्याज को हल्का गुलाबी होने तक भूनें।
- अब इसमें कटी हुई शिमला मिर्च और स्वीट कॉर्न डालकर 1 मिनट तक चलाएं।
- इसके बाद कटे हुए टमाटर और नमक मिलाएं।
- जब टमाटर गल जाएं, तब पास्ता सॉस, टोमैटो केचप और पास्ता मसाला डालें।
- मसालों को अच्छी तरह मिलाने के बाद कुकर में 2 कप कच्चा पास्ता डालें। इसे 1 मिनट तक मसालों के साथ मिलाएं।
- अब इसमें 2 कप पानी डालें। ध्यान रखें कि पानी सिर्फ पास्ता के स्तर तक होना चाहिए, उससे ज्यादा न डालें।
- कुकर का ढक्कन बंद करें और मीडियम आंच पर 1 सीटी आने दें। सीटी आने के तुरंत बाद गैस बंद कर दें।
- कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें। जब प्रेशर खत्म हो जाए, तब ढक्कन खोलें।
- ऊपर से चिली फ्लेक्स, ओरिगैनो और कद्दूकस किया हुआ चीज़ डालें और हल्के हाथों से मिलाएं।
-
गर्मा-गर्म कुकर पास्ता तैयार है। इसे प्लेट में निकालें और ऊपर से थोड़ा और चीज़ डालकर परोसें।
Also Read: Veg Pulav Recipe: घर आए मेहमानों के लिए बनाएं यह खिले-खिले शाही वेज पुलाव, नोट कर लें रेसिपी


Download Android App
Download iOS App





