UP MLC BJP list : चुनावों के लिए अपने कुल 10 उम्मीदवारों की सूची मंगलवार को जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश की 11 स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों के लिए अगले महीने मतदान होना है, जिसमें से बीजेपी ने 6 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं।
वाराणसी, मेरठ, इलाहाबाद-झांसी, आगरा और गोरखपुर-फैजाबाद जैसे बड़े क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारकर पार्टी ने अपनी तैयारी साफ कर दी है। इन चुनावों को लेकर राज्य में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है, क्योंकि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी पहले ही सभी 11 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है।
कौन बनाए उम्मीदवार
वाराणसी स्नातक सीट से केदार नाथ सिंह और मेरठ स्नातक क्षेत्र से दिनेश गोयल को बीजेपी का टिकट मिला है। इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी ने अशोक कुमार राठौर को चुनावी मैदान में उतारा है।
वहीं शिक्षक कोटे की सीटों पर नजर डालें तो वाराणसी शिक्षक सीट से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक क्षेत्र से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से ध्रुव त्रिपाठी बीजेपी के प्रत्याशी बनाए गए हैं। पार्टी ने इन इलाकों में स्थानीय समीकरणों और पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है।
सपा ने भी घोषित किए उम्मीदवार
दूसरी ओर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी पार्टी के सभी 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए थे और जनता से समर्थन की अपील की थी। इस बार मुकाबला पूरी तरह बीजेपी और सपा के बीच सीधा दिखाई दे रहा है। दोनों दल प्रचार अभियान में जुट गए हैं।
चुनाव आयोग की ओर से मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। तय शेड्यूल के मुताबिक 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे और 7 अक्टूबर को पर्चों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।
23 को डालेंगे वोट
सभी सीटों पर 23 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी और उसी दिन नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही बीजेपी ने बिहार की चार विधान परिषद सीटों, जिनमें पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी क्षेत्र शामिल हैं, के लिए भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।


Download Android App
Download iOS App




