8th Pay Commission: जानें कब लागू होगा 8वें वेतन आयोग? जानें पूरा अपडेट

Summary :

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी और पेंशनभोगी इस समय 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। इससे जुड़े तमाम सवाल हैं – आयोग कब बनेगा, इसकी सिफारिशें कब लागू होंगी और वेतन कितना बढ़ेगा। हालांकि सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन कई रिपोर्ट्स और विशेषज्ञों के अनुमान सामने आए हैं। कब लागू हो सकता है 8th Pay Commission? हाल ही में कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 8वां वेतन आयोग 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में लागू हो…

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी और पेंशनभोगी इस समय 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। इससे जुड़े तमाम सवाल हैं – आयोग कब बनेगा, इसकी सिफारिशें कब लागू होंगी और वेतन कितना बढ़ेगा। हालांकि सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन कई रिपोर्ट्स और विशेषज्ञों के अनुमान सामने आए हैं।

कब लागू हो सकता है 8th Pay Commission?

हाल ही में कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 8वां वेतन आयोग 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में लागू हो सकता है। यह सिर्फ एक अनुमान है क्योंकि सरकार ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक तिथि तय नहीं की है।

कितनी हो सकती है Salary hike?

8th Pay Commission बनने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि कर्मचारियों के वेतन में कितना इजाफा होगा। अलग-अलग रिपोर्ट्स का मानना है कि वेतन में 30% से 34% तक की बढ़ोतरी संभव है। आयोग की सिफारिशें आने के बाद ही इसका सही आंकड़ा सामने आएगा।

न्यूनतम वेतन कितना हो सकता है?

इस समय केंद्र सरकार के कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18,000 रुपए है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर इसे बढ़ाकर 30,000 रुपए तक किया जा सकता है। हालांकि, अंतिम फैसला आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

8th Pay Commission:
8th Pay Commission:

फिटमेंट फैक्टर का अनुमान

वेतन वृद्धि का आधार फिटमेंट फैक्टर होता है। कोटक की रिपोर्ट में इसे 1.8 रहने की संभावना जताई गई है, जबकि एंबिट की रिपोर्ट में इसका आंकड़ा 1.83 से लेकर 2.46 के बीच रहने का अनुमान है। यही फिटमेंट फैक्टर तय करेगा कि वेतन में वास्तविक रूप से कितनी बढ़ोतरी होगी।

8th Pay Commission:
8th Pay Commission:

सरकार पर बढ़ेगा वित्तीय बोझ

8th Pay Commission लागू होने से सरकार पर भारी आर्थिक दबाव भी पड़ेगा। जानकारों की मानें तो इससे केंद्र सरकार पर 2.4 लाख करोड़ रुपये से लेकर 3.2 लाख करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त खर्च आ सकता है। ऐसे में सरकार के लिए यह फैसला आर्थिक रूप से बड़ा कदम होगा।

ncome Tax Return File Kaise Kare: अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपकी आय केवल सैलरी, सेविंग्स अकाउंट के ब्याज या कुछ साधारण निवेश तक सीमित है, तो अब आपको इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने के लिए किसी चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की जरूरत नहीं है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ITR फाइल करने की प्रक्रिया को इतना आसान और यूजर-फ्रेंडली बना दिया है कि अब आप घर बैठे ही खुद अपना रिटर्न भर सकते हैं।

Income Tax Return File Kaise Kare: खुद करें ITR फाइल

सरकार की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.incometax.gov.in) पर यह प्रक्रिया अब न सिर्फ आसान, बल्कि सुरक्षित और तेज भी हो गई है। यहां उपलब्ध ITR फॉर्म्स अब प्री-फिल्ड आते हैं, यानी आपकी सैलरी, TDS और बैंक ब्याज जैसी जानकारियां पहले से भरी होती हैं। आपको सिर्फ उन्हें एक बार चेक करना होता है और ज़रूरत होने पर बदलाव कर बाकी की जानकारी भरनी होती है।

यदि आपकी आय केवल सैलरी, घर से किराया या कुछ बेसिक निवेशों से है, तो आपको किसी प्रोफेशनल की मदद की जरूरत नहीं। लेकिन अगर आपकी इनकम में व्यापार, कैपिटल गेन या विदेशी संपत्ति शामिल हैं, तो CA की सलाह लेना बेहतर रहेगा ताकि टैक्स नियमों का पालन सही ढंग से हो सके।

Important Documents for ITR

  • पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक होना चाहिए।
  • नौकरीपेशा लोगों के लिए फॉर्म 16 अनिवार्य है।
  • फॉर्म 26AS, AIS, TIS से यह जानकारी मिलती है कि आपके नाम पर कितना टैक्स जमा हुआ है और आपकी वित्तीय गतिविधियाँ क्या रही हैं।
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स, ताकि रिफंड सीधे अकाउंट में आए।
  • टैक्स सेविंग इनवेस्टमेंट्स के दस्तावेज़ — जैसे PPF, ELSS, LIC, म्यूचुअल फंड्स, हेल्थ इंश्योरेंस, डोनेशन आदि।
  • अगर आपने होम लोन लिया है तो उसका इंटरेस्ट सर्टिफिकेट।

आगे पढ़ें…

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।