Kukatpally Girl Murder Case: 20 से अधिक बार घोंपा चाकू, चोरी करने आया 10वीं के छात्र ने किया मर्डर

Summary :

Kukatpally Girl Murder Case: कुकटपल्ली में 10 वर्षीय एक लड़की अपने घर में मृत पाई गई थी। अब पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझा दी है जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए है। बता दें कि 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला पड़ोसी आरोपी ने चोरी के इरादे से घर में घुसा लेकिन 10 वर्षीय एक मासूम लड़की ने चोरी करने से रोका तो आरोपी ने कई बार चाकू घोंप कर बच्ची की हत्या कर दी। बताया जा रहा है इस हत्याकांड में लिखित योजना समेत कई सबूत मिले है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है और मामले की जांच…

Kukatpally Girl Murder Case: कुकटपल्ली में 10 वर्षीय एक लड़की अपने घर में मृत पाई गई थी। अब पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझा दी है जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए है। बता दें कि 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला पड़ोसी आरोपी ने चोरी के इरादे से घर में घुसा लेकिन 10 वर्षीय एक मासूम लड़की ने चोरी करने से रोका तो आरोपी ने कई बार चाकू घोंप कर बच्ची की हत्या कर दी। बताया जा रहा है इस हत्याकांड में लिखित योजना समेत कई सबूत मिले है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Kukatpally Girl Murder Case
Kukatpally Girl Murder Case

Kukatpally Girl Murder Case

बता दें कि कक्षा 6 की छात्रा की उस समय बेरहमी से हत्या कर दी जब वह घर में अकेली थी और उसके माता-पिता अपने-अपने काम पर गए हुए थे। जब अपने काम के बाद पिता दोपहर में घर आए तो उन्होंने खून से लथपथ हालात में अपनी बेटा को देखा और कुकटपल्ली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल से सुराग जुटाने के लिए डॉग स्क्वायड और सुराग टीमों को लगाया और हत्याकांड की जांच शुरू की।

जानें पूरा मामला

मृतक बच्ची की मां रेणुका लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्य करती हैं, जबकि उनके पिता कृष्णा बाइक मैकेनिक का काम करते हैं। बता दें कि 10 वर्ष की बच्ची केंद्रीय विद्यालय में पढ़ती थी और उसका भाई दूसरे स्कूल में पढ़ता था। उनके बेटी के स्कूल की छुट्टी होने के कारण, सुबह उसके माता-पिता के काम पर चले जाने के बाद और वह घर पर अकेली थी।

पिता कृष्णा ने पुलिस को बताया कि वह दोपहर करीब 12.30 बजे लंचबॉक्स लेकर अपने बेटे के स्कूल में पहुंचाने के लिए घर आया था। जब वह घर में दाखिल हुए, तो बच्ची को बिस्तर पर देखकर होश उड़ गए। पड़ोसियों की मदद से बच्ची को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ALSO READ: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 60 करोड़ के साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़, 12 लोग गिरफ्तार

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।