Kullu Landslide: कुल्लू में कुदरत का कहर, भूस्खलन की चपेट में आए 3 गांव, एक महिला की मौत

Summary :

Kullu Landslide: हिमाचल प्रेदश के कुल्लू से बुरी खबर आ रही है। कुल्लू के आनी में बड़ा भूस्खलन हुआ है, जिसके चपेट में तीन गांव आ गए हैं। बीती रात से ही आनी क्षेत्र में लगातार भारी बारिश हो रही है। इस भूस्खलन में कई लोगों के लापता होने की खबर है, जबकि मलबे में दबने के कारण एक महिला की मौत हो गई है। इसी के साथ दो लोगों के लापता होने की खबर सामने आ रही है।  प्रशासन को लैंडस्लाइड की सूचना दे दी गई है। Kullu Updates: कई सड़कें अवरुद्ध इस हादसे के कारण एनएच-305 समेत कई…

Kullu Landslide: हिमाचल प्रेदश के कुल्लू से बुरी खबर आ रही है। कुल्लू के आनी में बड़ा भूस्खलन हुआ है, जिसके चपेट में तीन गांव आ गए हैं। बीती रात से ही आनी क्षेत्र में लगातार भारी बारिश हो रही है। इस भूस्खलन में कई लोगों के लापता होने की खबर है, जबकि मलबे में दबने के कारण एक महिला की मौत हो गई है। इसी के साथ दो लोगों के लापता होने की खबर सामने आ रही है।  प्रशासन को लैंडस्लाइड की सूचना दे दी गई है।

Kullu Landslide
Kullu Landslide

Kullu Updates: कई सड़कें अवरुद्ध

इस हादसे के कारण एनएच-305 समेत कई अन्य सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। भारी बारिश के कारण शुक्रवार को आनी में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। उपमंडल के छनोट नाले में आई बाढ़ के कारण पुनन खड्ड में एक स्विफ्ट कार बह गई है। इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें व्यक्ति कह रहा है कि नाले में काफी पानी आ गया है और ऐसे में आगे बाजार खाली करवा दिया जाए। गौरतलब है कि औट आनी रामपुर लुहरी को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद है।

Himachal Landslide: राज्य भर में 582 सड़कें बंद

बारिश और भूस्खलन के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अब तक राज्य भर में 582 सड़कें बंद हैं, जिनमें दो राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं। खासकर चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के कांची मोड़ के ढह जाने से मनाली देश के बाकी हिस्सों से पूरी तरह कट गया है। प्रशासन की टीमें जगह-जगह राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

Kullu Landslide
Kullu Landslide

Kullu News Today: सभी शैक्षणिक संस्थान बंद

कुल्लू जिले के बंजार और मनाली में हालात सबसे ज्यादा खराब है। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सभी शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए। कुल्लू उप-मंडल में चार स्कूल बंद कर दिए गए हैं। स्थानीय लोग और आपदा प्रबंधन टीम मिलकर मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटी हैं।

ये भी पढ़ें- Kanke Road Accident: अपनी बच्ची को स्कूल ले जा रही थी मां, ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत

Neha Singh