PM Modi Japan Updates: भारत की प्रतिभा और जापान की तकनीक लाएगी क्रांति, दुनिया की नजर भारत पर टिकी

Summary :

PM Modi Japan Updates:भारत-अमेरिका तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दो दिवसीय यात्रा पर जापान के लिए रवाना हो गए है। इस दौरान PM मोदी ने आर्थिक मंच की बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि मेरी यात्रा की शुरुआत बिजनेस जगत के दिग्गजों के साथ हो रही है। भारत की विकास यात्रा में जापान हमेशा एक प्रमुख भागीदार रहा है। मेट्रो रेल से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक, सेमीकंडक्टर से लेकर स्टार्टअप तक, हर क्षेत्र में दोनों देशों की साझेदारी विश्वास का प्रतीक बनी है। Investment in India-Japan प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया…

PM Modi Japan Updates:भारत-अमेरिका तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दो दिवसीय यात्रा पर जापान के लिए रवाना हो गए है। इस दौरान PM मोदी ने आर्थिक मंच की बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि मेरी यात्रा की शुरुआत बिजनेस जगत के दिग्गजों के साथ हो रही है। भारत की विकास यात्रा में जापान हमेशा एक प्रमुख भागीदार रहा है। मेट्रो रेल से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक, सेमीकंडक्टर से लेकर स्टार्टअप तक, हर क्षेत्र में दोनों देशों की साझेदारी विश्वास का प्रतीक बनी है।

PM Modi Japan Updates
PM Modi Japan Updates

Investment in India-Japan

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि जापानी कंपनियों ने भारत में 40 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है। मात्र पिछले दो वर्षों में 13 अरब डॉलर का निजी निवेश हुआ है। आज, देश में राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता है। भारत के कैपिटल मार्केट में अच्छे रिटर्न मिल रहे हैं। एक मजबूत बैंकिंग सेक्टर की भी मौजूदगी है। भारत वैश्विक विकास में 18 प्रतिशत का योगदान दे रहा है। इस दौरान विकास की इस कहानी का श्रेय भारत के ‘सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन’ दृष्टिकोण को दिया, जिसमें GST और आयकर सुधार शामिल हैं।

PM Modi Japan Updates

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर ध्यान केंद्रित किया है। उद्योगों के लिए हमने सिंगल डिजिटल विंडो अप्रूवल की व्यवस्था शुरू की है। हमने 45,000 अनुपालनों को रेशनलाइज किया है। हमने रक्षा और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों को निजी क्षेत्र के लिए खोल दिया है और अब परमाणु क्षेत्र को भी खोला जा रहा है, जो सहयोग के अधिक अवसरों का संकेत है। विकसित भारत बनाने का संकल्प है।

PM Modi Japan Updates
PM Modi Japan Updates

India Talent Powerhouse

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जापान एक टेक पावरहाउस है और भारत एक टैलेंट पावरहाउस है। भारत के कुशल युवा प्रतिभा में वैश्विक मांग को पूरा करने की क्षमता है और जापान को इससे फायदा हो सकता है। भारतीय प्रतिभाओं को जापानी भाषा और अन्य क्षेत्रों में प्रशिक्षित करने की जरूरत है जिससे यह कुशल कार्यबल वैश्विक आवश्यकताओं को पूरा करेगा।

ALSO READ: PM Modi Japan China Visit: भारत-अमेरिका तनाव के बीच PM मोदी की अहम यात्रा, व्यापार और निवेश पर रहेगा ज़ोर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।