PM Modi Japan China Visit: भारत-अमेरिका तनाव के बीच PM मोदी की अहम यात्रा, व्यापार और निवेश पर रहेगा ज़ोर

Summary :

PM Modi Japan China Visit: भारत-अमेरिका तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार से शुरू हो रही चार दिवसीय यात्रा पर जापान और चीन जाएंगे। इस दौरे का प्रमुख उद्देश्य जापान के साथ व्यापार और निवेश संबंधों को मज़बूत करना तथा चीन के साथ संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में कदम बढ़ाना है। PM Modi Japan China Visit: भारत-अमेरिका तनाव के बीच अहम यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार और शुल्क नीतियों के कारण भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव उत्पन्न हो गया है। रवाना होने से…

PM Modi Japan China Visit: भारत-अमेरिका तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार से शुरू हो रही चार दिवसीय यात्रा पर जापान और चीन जाएंगे। इस दौरे का प्रमुख उद्देश्य जापान के साथ व्यापार और निवेश संबंधों को मज़बूत करना तथा चीन के साथ संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में कदम बढ़ाना है।

PM Modi Japan China Visit: भारत-अमेरिका तनाव के बीच अहम यात्रा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार और शुल्क नीतियों के कारण भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव उत्पन्न हो गया है। रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि यह दौरा भारत के राष्ट्रीय हितों और प्राथमिकताओं को आगे ले जाएगा और क्षेत्रीय व वैश्विक शांति, सुरक्षा तथा सतत विकास में योगदान देगा।

जापान और चीन की मेरी यात्राएं हमारे राष्ट्रीय हितों और प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएंगी – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रवाना होने से पहले वक्तव्य में कहा कि मुझे विश्वास है कि जापान और चीन की मेरी यात्राएं हमारे राष्ट्रीय हितों और प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएंगी तथा क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, सुरक्षा और सतत विकास को आगे बढ़ाने में सार्थक सहयोग के निर्माण में योगदान देंगी।

पीएम मोदी जापान यात्रा : निवेश और प्रौद्योगिकी पर फोकस

प्रधानमंत्री 29-30 अगस्त को जापान में रहेंगे और वहां जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ वार्षिक शिखर वार्ता करेंगे। उम्मीद है कि जापान भारत में अपने निवेश लक्ष्य को दोगुना करने की घोषणा करेगा। साथ ही रक्षा, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों की ‘‘विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी’’ को नए चरण में ले जाने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आर्थिक और निवेश संबंधों का दायरा बढ़ाने के साथ-साथ कृत्रिम मेधा (एआई), सेमीकंडक्टर और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर काम किया जाएगा।

पीएम मोदी चीन यात्रा : सीमा विवाद के बाद संबंध सुधार पर वार्ता

जापान के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 अगस्त से चीन के तियानजिन शहर की यात्रा पर जाएंगे। 1 सितंबर को उनकी मुलाकात चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से होगी। इस वार्ता में पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के बाद द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के लिए आगे की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

PM Modi Japan China Visit: एससीओ शिखर सम्मेलन में भागीदारी

यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य सदस्य देशों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

भारत की सक्रिय भूमिका पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत एससीओ का ‘‘सक्रिय और रचनात्मक’’ सदस्य है। अपनी अध्यक्षता के दौरान भारत ने नवाचार, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में कई पहल की हैं। उन्होंने कहा कि भारत साझा चुनौतियों का समाधान करने और क्षेत्रीय सहयोग को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें- PM Modi Japan China Visit: पीएम मोदी का दो दिवसीय जापान दौरा, बोले- राष्ट्रीय हितों को मिलेगा बढ़ावा

Shera Rajput