ग्वालियर : प्रदेश सरकार दीन-दुखियों एवं समाज के अंतिम छोर पर खड़े जरूरतमंदों की मदद के लिये तत्पर है। सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिये कारगर योजनायें बनाई हैं। साथ ही जरूरत के समय मंत्री स्वेच्छानुदान निधि से जरूरतमंदों को प्रमुखता से मदद की जा रही है।
यह बात नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कही। कुशवाह ने यहां समाधिया कॉलोनी स्थित कार्यालय पर जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान एवं विधायक स्वेच्छानुदान मद से सहायता राशि के चैक सौंपे।
मंत्री कुशवाह ने 8 हितग्राहियों को 85 हजार रूपए की सहायता राशि के चैक वितरित किए। उन्होंने यह सहायता विभिन्न बीमारियों के इलाज, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बालिकाओं की शिक्षा एवं भरण-पोषण इत्यादि के लिये वितरित की।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



