चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज केंद्र से अनुरोध किया कि वह रावी और ब्यास नदियों के पानी का अधिकतम इस्तेमाल सुनिश्चित करे और सुझाव दिया कि विशेषज्ञों का ऐसा समूह बनाया जाए जो राज्य का पानी पाकिस्तान जाने से रोकने के उपाय बताए। यहां मीडिया के सवालों का जवाब देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर अब तक कथित तौर पर अपने हरियाणा के समकक्ष मनोहर लाल खट्टर द्वारा लिखा खत नहीं मिला है लेकिन सरकार राज्य के लिये ज्यादा पानी सुरक्षित करने को हर संभव कदम उठाएगी।
पिघलती बर्फ की वजह से रावी , ब्यास और सतलुज नदियों का जलस्तर बढ़ने से उनका पानी पाकिस्तान जाने का जिक्र करते हुये सिंह ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी को खत लिखकर सुझाव दिया है कि पाकिस्तान की तरफ पानी के बहाव पर लगाम लगाने के लिये अतिरिक्त पानी का हिमाचल के बांधों में भंडारण किया जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार की तरफ से पहल किये जाने की जरूरत है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



