भाजपा को दिल्ली की कुर्सी से हटाकर रहेंगे: लालू

Summary :

NULL

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने आज कहा कि भाजपा और आरएसएस को हर हाल में वह दिल्ली की कुर्सी से हटाकर रहेंगे।

 

यादव ने भाजपा और आरएसएस के खिलाफ कड़ा रूख अख्तियार करते हुए ट्वीट किया, भाजपा और आरएसएस वाले सुन लें, लालू आप लोगों को दिल्ली की कुर्सी से हटाकर रहेंगे, चाहे मेरी कोई भी परिस्थिति हो। इस बात को सीधे तौर पर समझ लें और मुझे धमकी देने की साहस न करें।

उल्लेखनीय है कि तीन दिन पूर्व राजद अध्यक्ष यादव और उनसे जुड़े लोगों के नयी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) गुरुग्राम के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। इसके बाद से श्री यादव के साथ ही उनकी पार्टी की ओर से भाजपा पर लगातार तल्ख टिप्पणियां की जा रही हैं।

(वार्ता)

Desk Team