यू पी में मुरादाबाद के मुगलपुर क्षेत्र में आज तड़के लश्कर-ए-तैयबा का एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किया गया है। यू पी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द सिंह ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा का संदिग्ध आतंकी फरहान अहमद को कल देर रात गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से फर्जी राशन कार्ड, पैन कार्ड तथा पासपोर्ट भी बरामद किया गया है।
आतंकी को साजिश रचने के आरोप में दिल्ली उच्च न्यायालय ने उसे बरी करते हुए विदेश जाने पर रोक लगाई थी। इसके बावजूद वह फर्जी पासपोर्ट पर कुवैत गया था। जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि वह सिद्धार्थनगर का रहने वाला है। आरोप है कि वह लश्कर का सक्रिय सदस्य है और वह मुरादाबाद में रह रहा था। यहां उसने फरहान अहमद अली के नाम से फर्जी पासपोर्ट और राशनकार्ड भी बनवा लिया था। फर्जी पासपोर्ट के आधार पर वह कुवैत भी हो आया। ऐसा कहा जाता है कि उसका परिवार कुवैत में रहता है।


Download Android App
Download iOS App



