पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अफगानिस्तान में 16 साल तक सेना की तैनाती के बावजूद अमेरिका विफल रहा है इसलिए अब वहां के लिए तत्काल राजनीतिक हल जरूरी है।
पाकिस्तानी अखबार ‘दी नेशंस’ ने शुक्रवार को अपने रिपोर्ट में कहा कि ख्वाजा आसिफ ने कल नेशनल असेंबली में विदेश मामलों के बारे में यह जानकारी दी है। विदेश मंत्री ने कहा ”पाकिस्तान आत्म-सम्मान और प्रतिष्ठा के आधार पर अमेरिका के साथ संबंध बनाना चाहता है। देश अपनी संप्रभुता और गरिमा के साथ समझौता नहीं करेगा।”
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अमेरिका को स्पष्ट रूप से कहा है कि वह अफगान युद्ध में बलि का बकरा नहीं बनेगा और अमेरिका को यह पता है कि अफगानिस्तान में हुई हार के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



