ग्वालियर : पानी का अपव्यय कतई नहीं होना चाहिए इसके लिए पूरा अमला सुबह से ही निकले तथा पानी के अपव्यय को रोकने के लिए कडे से कडे़ कदम उठाएं। इसके साथ ही आगामी 15 दिवस तक सम्पत्तिकर एवं जलकर वसूली के लिए सभी अधिकारी जुट जाएं और हर हाल में टारगेट पूर्ण करें, किसी भी स्तर पर लक्ष्य से कम वसूली स्वीकार्य नहीं की जाएगी। उक्ताशय के निर्देश निगमायुक्त विनोद शर्मा ने समय सीमा बैठक में सभी अधिकारियों को दिए।
बैठक में अपर आयुक्त आर श्रीवास्तव, रिंकेश वैश्य सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थ्ति रहे। निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में निगमायुक्त विनोद शर्मा ने सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा करते हुए कहा कि अभी अतिरिक्त सम्पत्तिकर वसूली की आवश्यकता है तथा ग्रामीण क्षेत्र में वसूली पर सभी अधिकारी विशेष ध्यान दें। निगमायुक्त ने सभी भवन अधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि वह भी सम्पत्तिकर वसूली के लिए सहयोग करें तथा अपना अलग अलग पत्रक प्रस्तुत करें।
जिसमें कम्प्लीशन सर्टिफिकेट लेने वालों, नामांतरण के प्रकरणों एवं नई सम्प्त्तियों से सम्पत्तिकर वसूली की कार्यवाही करें। निगमायुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि जलकर वसूली के लिए भी जुट जाएं तथा लक्ष्य से कम किसी भी प्रकार से स्वीकार्य नहीं होगी। अभी तक 16 करोड रुपए जलकर के रुप में आए है जो कि काफी कम हैं।
वहीं जो लापरवाही बरत रहे हैं उन्हें नोटिस जारी करें। निगमायुक्त ने कहा कि उडनदस्ता लगातार निगरानी रखें कि कहीं पानी का अपव्यय न हो तथा कंट्रोल रुम से पीएचई के स्टाॅफ पर नजर रखी जाए। निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी नलकूप की आवश्यकता है वहां तत्काल स्वीकृति लेकर नलकूप कराएं तथा अभी तक कितने हाईडेन्ट बन चुके हैं, जिस पर मौर्य ने बताया कि 14 हाईडेन्ट बनान थे जिसमें से 6 बन चुके हैं। इसके साथ ही निगमायुक्त शर्मा ने जल संरक्षण को लेकर अभियान चलाने तथा पौधा रोपण के लिए स्थलों का चयन कर उनमें गडडे करने एवं ग्राउंड वाटर हार्वेस्टिंग के लिए पार्क व मैदानों में शॅाकपिट एवं ट्रेंच बनाने के निर्देश दिए ।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



