श्योपुर : राज्य शासनके निर्देशानुसार वीर सावरकर स्टेडियम श्योपुर में आयोजित विकासखण्ड एवं जिला स्तरीय आनंद उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष दौलतराम गुप्ता ने कहा कि जीवन में आनंद बहुत जरूरी है बगैर आनंदके जीवन नीरस हो जाता है तथा व्यक्ति के मन में हताशा पनपने लगती है।
इस अवसर पर एसडीएम श्योपुर आर बी सिंडोसकर, जनपद श्योपुर की उपाध्यक्ष सुमित्रा धारासिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पुरूषोत्तम शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार, जिलाखेल अधिकारी अरूणसिंह, एकता परिषद के जय सिंह जादौन, सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश पाराशर सहित अन्य अधिकारी, जन प्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं व नागरिकगण उपस्थित थे। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीगुप्ता ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में आनंद का एक अलग ही महत्व है।
खेल, संगीत आदि सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से आनंद की प्राप्ति होती है। आनंदित वातावरण से व्यक्ति के कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होती है तथा प्रसन्नचित रहने वाले व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त करते है। आनंद उत्सव कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें भोपाल से आई टीम द्वारा बच्चों को पेराग्लाइडिंग गतिविधि प्रमुख रही। जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया।
रोमांचित करने वाले इस खेल में नम्रता शुक्ला, अनुष्का गुप्ता, मनीष शर्मा आदि के द्वारा पेराग्लाइडिंग की गई। इसके अलावा टीम द्वारा स्कूली बच्चों को एयर मोडलिंग का प्रशिक्षण देते हुए वायुयान के उड़नें तथा उसके पार्टस विंग एवं उनके कार्यो के बारे में जानकारी प्रदान की गई। आनंद उत्सव के दौरान श्योपुर जिले के उभरते हुए गायक कलाकार शुभंम चौधरी द्वारा आर्कषक प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा छा़त्रा अनुष्का गुप्ता द्वारा भी गीत गायन की प्रस्तुति दी गई।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



