अमृतसर : पंजाबी यूनिवर्सिटी के जैतों स्थित कैंपस में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान डीएसपी बलजिंदर सिंह संधू छात्रों को समझाने के दौरान मौके पर पहुंचे। इस दौरान गुस्से में आए डीएसपी ने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाली और खुद को गोली मार दी। गोली लगने से डीएसपी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृत डीएसपी बलजिंदर संधू पंजाब विश्वविद्यालय के जैतो परिसर में छात्रों के दो गुटों के बीच एक विवाद के बाद सुलह कराने पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर छात्रों ने उन पर कुछ गंभीर आरोप लगाए जिसके चलते उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।
डीएसपी के गोली मारने के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीएसपी की मौत के बाद पंजाब पुलिस की ओर से बठिंडा रेंज के आईजी मुखविंदर शीना ने उनकी आत्महत्या की पुष्टि की है, साथ ही आगे की जांच के लिए उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



