रायबरेली से सोनिया गांधी ने भरा पर्चा, PM मोदी पर साधा निशाना

Summary :

NULL

रायबरेली : संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायबरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करने से पहले गुरुवार को पूजा अर्चना की। गांधी ने अपने परिवार के लोगों के साथ यहां कांग्रेस कार्यालय में पूजा और हवन किया। बेटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी पूजा के समय उनके साथ बैठे नजर आये।

पूजा अर्चना के बाद गांधी कलेक्ट्रेट तक के लगभग 700 मीटर के रास्ते पर ‘रोडशो’ किया। जिसमे बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक सड़कों पर मौजूद रहे। रायबरेली से नामांकन करने के बाद यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अजेय नहीं हैं, आपको 2004 के नतीजे भी याद रखने चाहिए। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली चुनौती देते हैं कि वह भ्रष्टाचार पर उनसे बहस कर लें। अगर पीएम मोदी हां करें, तो वह उनके घर पर आने को तैयार हैं। राहुल ने कहा कि बहस हुई तो पता चल ही जाएगा कि चौकीदार चोर है।

Desk Team