लोकसभा चुनाव 2019 : आज कालीकट बीच पर PM मोदी ‘विजय संकल्प रैली’ को करेंगे संबोधित

Summary :

NULL

कोझिकोड : प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी शुक्रवार शाम कालीकट बीच पर ‘विजय संकल्प रैली’ को संबोधित करेंगे। सूत्रों के अनुसार श्री मोदी आज शाम छह बजकर 10 मिनट पर एक विशेष उड़न से करिपुर हवाई अड्डा पहुंचेंगे और बाद में कालीकट बीच के लिए रवाना होंगे।

pm modi

प्रधानमंत्री शाम साढ़ छह बजे रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में उत्तरी केरल से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों के अलावा भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों के नेता भी शामिल होंगे। श्री मोदी करिपुर से शाम सात बजकर 10 मिनट पर रवाना होंगे और उसके बाद साढ़ सात बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Desk Team