Lok Sabha elections: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांचवे चरण के तहत मतदान वाली सीटों के मतदाताओं से वोट जरूर करने का आग्रह करते हुए मतदान का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की है। उन्होंने इस चरण के सभी मतदाताओं खासकर महिला और युवा वोटरों से लोकतंत्र के इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
- PM मोदी ने लोगों से मतदान का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की
- उन्होंने इस चरण के सभी मतदाताओं से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की
- PM से विशेष अपील है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें
सोशल मीडिया पर की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हिंदी, अंग्रेजी और विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में मतदाताओं से वोट करने की अपील करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। महिला और युवा वोटरों से मेरी यह विशेष अपील है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
देश के 8 राज्यों में मतदान
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत देश के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 49 लोकसभा सीटों पर सोमवार को मतदान हो रहा है। इसके साथ ही ओडिशा में विधानसभा चुनाव के तहत राज्य की 35 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है। पांचवें चरण के तहत लोकसभा की जिन सीटों पर चुनाव हो रहा है उन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल एवं स्मृति ईरानी सहित कई अन्य महत्वपूर्ण एवं दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।


Download Android App
Download iOS App



