लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी की है। इस सूचि में अमेठी, प्रतापगढ़ और झांसी के उम्मीदवारों की घोषणा की है। इस सूचि में बीएसपी ने अमेठी से अपना उम्मीदवार बदल दिया है।
इससे एक दिन पहले पार्टी ने 9वीं सूची जारी की गई थी। जिसमें अमेठी से उम्मीदवार की घोषणा की गई थी लेकिन अब बीएसपी ने अमेठी से अपना उम्मीदवार बदल दिया है।
बीएसपी ने अमेठी से नन्हे सिंह चौहान, प्रतापगढ़ से प्रथमेश मिश्रा और झांसी से रवि प्रकाश कुशवाहा को टिकट दिया है। इस सूची में तीन उम्मीदवारों की घोषणा की गयी थी, इसमें संतकबीरनगर से सैय्यद दानिश, अमेठी से रवि प्रकाश मौर्या और आजमगढ़ से सबीहा अंसारी का नाम शामिल था।
उत्तर प्रदेश में लोकसभा के 80 सीटों का चुनाव होना है और ये सभी मतदान सात चरणों में होने हैं। उत्तर प्रदेश के पहले और दूसरे चरण में 16 सीटों पर मतदान ख़त्म हो चूका है। राज्य में तीसरे और चौथे चरण की वोटिंग 7 मई और 13 मई को होनी है। वहीं पांचवें, छठे और सातवे सातवें चरण की वोटिंग क्रमशः 20 मई, 23 मई और 1 जून को होनी है। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम 4 जून आएंगे।


Download Android App
Download iOS App




