दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर आज से 19 रुपये मंहगा हो गया। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में जनवरी में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलो ग्राम का रसोई गैस सिलेंडर 714 रुपये का मिलेगा।

बता दें कि गत दिसम्बर में इसकी कीमत 695 रुपये थी। वही, कोलकाता में इसकी कीमत 21.50 रुपये, मुंबई में 19.50 रुपये और चेन्नई में 20 रुपये बढ़ा है। सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में बढ़ी कीमत के अनुरूप जीएसटी बढ़ा है।


Download Android App
Download iOS App



