सरकार ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वी.के. यादव की सेवा अवधि एक साल बढ़ाने का निर्णय लिया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंगलवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन यादव को सेवा अवधि 1 जनवरी, 2020 से 31 दिसंबर, 2020 तक के लिए फिर से नियुक्त करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया।
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को सेवा विस्तार का तोहफा ठीक इसी दिन दिया गया है, जिस दिन यात्री रेल गाड़ियों के किराये में बढ़ोतरी की घोषणा की गई है।


Download Android App
Download iOS App



