गैस बुकिंग में हो रही है दिक्कत? अपनाएं ये 4 आसान तरीके, डिलीवरी में देरी होने पर ऐसे करें शिकायत

Summary :

LPG Cylinder Booking: मिडिल ईस्ट तनाव के कारण भारत में LPG गैस कि किल्लत देखने को मिल रही है। कई जगहों पर लोगों को डर है कि गैस सप्लाई प्रभावित न हो जाएं और रसोई का काम थप न पड़ें। हालांकि, केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि घरेलू एलपीजी सप्लाई को लेकर किसी तरह का कोई संकट नहीं है और उपभोक्ताओं की जरूरत सबसे पहले पूरी की जाएगी। इसके बावजूद खबरे आ रही हैं कि लोग कॉल करके अपना सिलेंडर बुक नहीं कर पा रहे। नतीजतन गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर के लिए लोगों की लंबी कतार देखने को मिल…

LPG Cylinder Booking: मिडिल ईस्ट तनाव के कारण भारत में LPG गैस कि किल्लत देखने को मिल रही है। कई जगहों पर लोगों को डर है कि गैस सप्लाई प्रभावित न हो जाएं और रसोई का काम थप न पड़ें। हालांकि, केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि घरेलू एलपीजी सप्लाई को लेकर किसी तरह का कोई संकट नहीं है और उपभोक्ताओं की जरूरत सबसे पहले पूरी की जाएगी। इसके बावजूद खबरे आ रही हैं कि लोग कॉल करके अपना सिलेंडर बुक नहीं कर पा रहे। नतीजतन गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर के लिए लोगों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। अगर आपको भी कॉल करके गैस बुक करने में दिक्कत आ रही है, तो आप दूसरे तरीके से बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही कैलंडर बुक हो गया, लेकिन डिलीवरी नहीं मिल रही, तो इसकी शिकायत भी आप घर बैठे फोन से कर सकते हैं।

सिलेंडर बुक करने के 4 तरीके

WhatsApp

आमतौर पर गैस बुकिंग फोन कॉल के जरिये जाती है। लेकिन LPG संकट की वजह से कुछ लोग बुक नहीं कर पा रहे। तो आप WhatsApp से भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी गैस कंपनी से उनके WhatsApp पर संपर्क करना होगा। इसके लिए आपको

  • Indane के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7588888824 पर “REFILL” लिखकर मैसेज करके सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
  • HP Gas के ग्राहक 9222201122 पर “Hi” या “Book” लिखकर मैसेज भेजकर गैस बुकिंग कर सकते हैं।
  • Bharat Gas के ग्राहक 1800224344 पर “Hi” या “Book” लिखकर मैसेज करके सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

मिस्ड कॉल

आप अपनी गैस कंपनी के नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। ध्यान रखें कि कॉल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही करें।

  • Indane के ग्राहक 8454955555 पर मिस्ड कॉल देकर सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
  • HP Gas के ग्राहक 9493602222 पर मिस्ड कॉल देकर बुकिंग कर सकते हैं।

SMS

आप SMS भेजकर भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके लिए Indane के ग्राहक 7718955555 पर ‘REFILL’ लिखकर SMS भेजें। वहीं Bharat Gas के ग्राहक 7715012345 या 7718012345 पर ‘LPG’ लिखकर SMS करें। इस बात का ध्यान रहे कि ये SMS आपको एजेंसी में रजिस्टर्ड नंबर से करना होगा।

मोबाइल ऐप

आप अपनी गैस कंपनी की मोबाइल ऐप डाउनलोड करके भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके अलावा UMANG ऐप के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है। इसके साथ ही अब Paytm, PhonePe और Amazon Pay जैसी पेमेंट ऐप्स पर भी आसानी से गैस सिलेंडर बुक किया जा सकता है।

सिलेंडर बुक होने के बाद न मिलने पर ऐसे करें शिकायत

अगर सिलेंडर बुक होने के बाद भी डिलीवरी नहीं होती है, तो आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं। सबसे पहले आप टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं:

  • Indane Gas: 1800-2333-555
  • Bharat Gas: 1800-22-4344
  • HP Gas: 1800-2333-555

इसके अलावा आप अपनी गैस कंपनी की वेबसाइट या UMANG ऐप पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और रेफरेंस नंबर से उसका स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं। चाहें तो सोशल मीडिया (जैसे X) पर कंपनी को टैग करके भी शिकायत कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: LPG खत्म होने की टेंशन छोड़िए! इंडक्शन पर ऐसे बनाएं सॉफ्ट और फूली रोटी, बस इन 4 बातों का रखें ध्यान

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।