लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में चाय की दुकान पर भुगतान को लेकर विवाद, स्कॉर्पियो सवार चार बदमाशों ने की फायरिंग

Summary :

लखनऊ, 16 नवंबर (आईएएनएस)। लखनऊ के थाना गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में ग्रीनवुड अपार्टमेंट चौराहे के पास फायरिंग की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सोमवार शाम करीब 5:30 बजे की है। सूचना मिलते ही थाना स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उपेंद्र प्रताप सिंह निवासी सहतवार, थाना सहतवार (बलिया) निर्माण कार्य करते हैं। उपेंद्र का ग्रीनवुड अपार्टमेंट चौराहे के पास स्थित चाय की दुकान पर भुगतान को लेकर चार अज्ञात व्यक्तियों से विवाद हो गया था। चारों व्यक्ति काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से आए थे और विवाद के दौरान फायरिंग कर मौके…

लखनऊ, 16 नवंबर (आईएएनएस)। लखनऊ के थाना गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में ग्रीनवुड अपार्टमेंट चौराहे के पास फायरिंग की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सोमवार शाम करीब 5:30 बजे की है। सूचना मिलते ही थाना स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उपेंद्र प्रताप सिंह निवासी सहतवार, थाना सहतवार (बलिया) निर्माण कार्य करते हैं। उपेंद्र का ग्रीनवुड अपार्टमेंट चौराहे के पास स्थित चाय की दुकान पर भुगतान को लेकर चार अज्ञात व्यक्तियों से विवाद हो गया था। चारों व्यक्ति काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से आए थे और विवाद के दौरान फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। प्रारंभिक जांच एवं प्रथम दृष्टया मामला चाय की दुकान पर भुगतान को लेकर हुए विवाद के उपरांत फायरिंग किए जाने का प्रतीत हो रहा है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी दुकानें बंद कर इधर-उधर भागने लगे। इस फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना अभी सामने नहीं आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। घटना स्थल से भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि काली स्कॉर्पियो और उसमें सवार चारों आरोपियों की पहचान की जा सके और उनके भागने की दिशा का पता लगाया जा सके।

अभियुक्तों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर रवाना किया गया है। पीड़ित द्वारा प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है, जिसके आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि विवाद की असली वजह क्या थी, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। भुगतान को लेकर हुई कहासुनी इतनी कैसे बढ़ गई कि आरोपियों ने फायरिंग कर दी, इस पर भी पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित और चाय दुकानदार से भी पूछताछ की जा रही है।

–आईएएनएस

एससीएच/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.