Madhya Pradesh में अगले मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भाजपा में जारी बैठकों के दौर के बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंगलवार को राजधानी दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पार्टी के इन दो बड़े नेताओं के साथ मुलाकात को राज्य में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर जारी विचार-विमर्श के तौर पर भी देखा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे। भाजपा नेता विष्णु दत्त शर्मा ने गृहमंत्री अमित शाह के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स(पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा कि आज दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट कर सभी कार्यकर्ताओं की ओर से उनका अभिनंदन व आभार व्यक्त किया। आदरणीय श्रीअमित शाह के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ विजय के संकल्प को सिद्ध किया है।
आज दिल्ली में @BJP4India राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी से भेंट कर मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 48.55% वोट शेयर के साथ भाजपा की प्रचंड विजय पर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर उपस्थित केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा में सदन के नेता श्री @PiyushGoyal जी को भी बधाई दी। pic.twitter.com/c14WrDDXNT
— VD Sharma (@vdsharmabjp) December 5, 2023
आज दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी से भेंट कर सभी कार्यकर्ताओं की ओर से उनका अभिनंदन किया व आभार व्यक्त किया।
आदरणीय श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ विजय के संकल्प को सिद्ध किया है। pic.twitter.com/3yoaUrgMrj
— VD Sharma (@vdsharmabjp) December 5, 2023
वीडी शर्मा ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पीयूष गोयल के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर को भी शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, आज दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंटकर मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 48.55 प्रतिशत वोट शेयर के साथ भाजपा की प्रचंड विजय पर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल को भी बधाई दी।
क्या है Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana, कैसे उठायें इसका लाभ, कौन कर सकता है आवेदन
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।