फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा ने शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात ने सियासी हलकों में हलचल ला दी है, मगर गोविंदा ने इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात करार दिया है। गोविंदा ने कमलनाथ से मंत्रालय में मुलाकात की। मुलाकात के बाद गोविंदा ने कहा, ‘व्यक्तिगत काम से आया था।
कमलनाथ के साथ बतौर सांसद काम किया है।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या कमलनाथ के साथ दोबारा काम (चुनाव लड़कर) करेंगे? तो उन्होंने कहा कि अभी कुछ नहीं कह सकता। कांग्रेस इंदौर में किसी चर्चित चेहरे को चुनाव लड़ाने का मन बना रही है। पूर्व में फिल्म अभिनेता सलमान खान को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा थी, जिसका स्वयं सलमान ने खंडन किया था। अब गोविंदा को इंदौर से चुनाव लड़ाए जाने की चर्चा है।


Download Android App
Download iOS App



