मध्य प्रदेश : राजगढ़ में छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पुलिस ने शुरू की जांच

Summary :

राजगढ़, 17 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक छात्रा ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ओखा से गोरखपुर की ओर जाने वाली यात्री गाड़ी के सामने एक छात्रा ने पचोर और ब्यावरा के बीच कूद कर आत्महत्या कर ली। ट्रेन के ड्राइवर ने इस बात की सूचना सहायक स्टेशन अधीक्षक को दी, उसके बाद ग्रामीण थाने की पुलिस ने छात्रा के शव की तलाशी शुरू की। यात्री गाड़ी के लोको पायलट द्वारा दी गई जानकारी…

राजगढ़, 17 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक छात्रा ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ओखा से गोरखपुर की ओर जाने वाली यात्री गाड़ी के सामने एक छात्रा ने पचोर और ब्यावरा के बीच कूद कर आत्महत्या कर ली। ट्रेन के ड्राइवर ने इस बात की सूचना सहायक स्टेशन अधीक्षक को दी, उसके बाद ग्रामीण थाने की पुलिस ने छात्रा के शव की तलाशी शुरू की।

यात्री गाड़ी के लोको पायलट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आईटीआई के पास मौके पर तलाशी के लिए पहुंचे, जहां पर पुलिस जवानों को छात्रा का शव कई हिस्सों में मिला। आत्महत्या करने वाली छात्रा की पहचान पडोनिया निवासी टीना डांगी के तौर पर हुई है। वह स्नातक की पढ़ाई कर रही थी और साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी जुटी थी।

परिजन यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर टीना ने यह कदम क्यों उठाया है। फिलहाल, पुलिस को किसी भी तरह का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है, इसलिए आत्महत्या की वजह क्या है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

परिजनों की माने तो टीना सोमवार की शाम तक पूरी तरह सामान्य थी और यह कोई नहीं समझ पा रहा था कि वह किसी तरह की परेशानी में है। साथ ही इतना बड़ा कदम वह उठा सकती है।

टीना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं दूसरी ओर पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब पुलिस टीना के परिजनों के बयान दर्ज करेगी, ताकि स्पष्ट हो सके कि आखिर टीना ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया।

–आईएएनएस

एसएनपी/एसके

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.