Madhya Pradesh: श्योपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 महिलाओं की मौत, सीएम ने आर्थिक सहायता का किया ऐलान

Summary :

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के श्योपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ। विजयपुर क्षेत्र में हुए इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई और 22 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सीएम मोहन यादव ने घटना पर दुःख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए एवं अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। Sheopur Road Accident: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली जानकारी के अनुसार, वीरपुर के घुघस गांव से एक…

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के श्योपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ। विजयपुर क्षेत्र में हुए इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई और 22 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सीएम मोहन यादव ने घटना पर दुःख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए एवं अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Madhya Pradesh
Madhya Pradesh

Sheopur Road Accident: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

जानकारी के अनुसार, वीरपुर के घुघस गांव से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर लोग पार्वती बड़ौदा गांव में भात देने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान विजयपुर क्षेत्र के पास गैस गोदाम के नजदीक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सरोज पत्नी मगन गुर्जर, सुनेना पत्नी कल्ला गुर्जर, सीमा पत्नी कालू गुर्जर और गीता पत्नी घनश्याम गुर्जर के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

Sheopur Road Accident
Sheopur Road Accident

Madhya Pradesh: सीएम मोहन यादव ने घटना पर जताया दुख

इस घटना को लेकर सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के खितरपाल गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से महिलाओं के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। दुर्घटना में जो घायल हुए हैं, उनको उपचार प्रदान किया जा रहा है। मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए एवं अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

ALSO READ: प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने फोन पर की बातचीत, पश्चिम एशिया की स्थिति पर हुई चर्चा

Rahul Kumar Rawat