Mahadev Betting App: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। महादेव सट्टा ऐप घोटाला मामले में जांच एजेंसी ईडी ने गुवाहाटी दफ्तर में फिल्म अभिनेत्री तमन्ना भाटिया से पूछताछ की है। इस मामले में तमन्ना भाटिया से बतौर आरोपी पूछताछ नहीं की जा रही है, बल्कि इस एप को प्रमोट करने के सिलसिले में हो रही है। एक्ट्रेस बीते दिनों फिल्म ‘स्त्री 2’ की वजह से सुखिर्यों में थीं, जिसमें उनका गाना ‘आज की रात’ ट्रेंड में रहा था।
-
HIGHLIGHTS
-
तमन्ना भाटिया को ED ने महादेव बैटिंग ऐप केस में पूछताछ की
-
तमन्ना अपनी मां के साथ गुवाहाटी में ईडी के दफ्तर पहुंची थीं
-
तमन्ना क्यों जांच के घेरे में आईं, यहां जानिए
तमन्ना दोपहर करीब डेढ़ बजे गुवाहाटी में ईडी के ऑफिस पहुंची थीं। एक्ट्रेस के साथ उनकी मां भी थीं। अभिनेत्री को कथित तौर पर HPZ ऐप पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच देखने के प्रमोशन करने के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जानकारी के मुताबिक, इस ऐप से हुए घोटाले की जांच में अबतक ED ने 497.20 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति जब्त की है।
करोड़ों रुपये का स्कैम
इस ऐप के जरिये लोगों को 57 हजार रुपये लगाने पर प्रतिदिन 4 हजार रुपये देने का वादा के करोड़ो रुपये ठगे गए। ठगी के लिए शेल कंपनियों के नाम पर फर्जी अकाउंट अलग अलग बैंको में खुले गए जिनमें इन्वेस्टर्स से पैसे ट्रांसफर करवाए गए। इस पैसे को आरोपियों ने क्रिप्टो और बिटकॉइन्स में इन्वेस्ट किया और महादेव जैसी कई बेटिंग ऐप पर पैसा लगाया। इस मामले में ED ने अभी तक 497.20 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त की है। प्रवर्तन निदेशालय इस स्कैम को लेकर जांच-पड़ताल में जुटी है।
केस में और भी ऐक्टर्स का नाम शामिल
इससे पहले भी कई सेलेब्स को बेटिंग ऐप में प्रमोशन के लिए पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसमें कई बड़े नाम शामिल है। पिछले साल अभिनेता रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर को भी ईडी ने महादेव ऐप मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। रणबीर और श्रद्धा, दोनों इस ऐप के एड्स में दिखाई दिए थे। रणबीर और श्रद्धा के अलावा इस ऐप की वजह से कॉमेडियन कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान को भी समन किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



