Maharashtra Accident 6 People Died : महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ अमलनेर तालुका के मंगरुल गांव के पास एक कार, महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की बस और एक मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई।
इस भीषण तिहरे हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत कुल 6 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार में सवार जिन पांच लोगों ने अपनी जान गंवाई है, वे सभी पड़ोसी राज्य गुजरात के रहने वाले थे और अमलनेर में एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। यह दर्दनाक वाकया सुबह करीब 7 बजे अमलनेर-धुले हाईवे पर पेश आया।
Gujarat Family Among Dead : 5 की हुई मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार कार धुले से अमलनेर की तरफ आ रही थी। इसी दौरान अचानक नियंत्रण खो जाने के कारण कार सामने से आ रही बस और बाइक से सीधे जा टकराई। भिड़ंत इतनी भयानक थी कि कार और मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सभी पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर चोटों के कारण बाइक सवार शख्स ने भी दम तोड़ दिया।
Maharashtra Accident News : ग्रामीणों ने किया बचाव कार्य
हादसे के वक्त हुई जोरदार आवाज को सुनकर मंगरुल गांव के स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल की तरफ दौड़े। प्रशासनिक रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया था।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई लोग कार के क्षतिग्रस्त मलबे के भीतर ही बुरी तरह फंस गए थे। बाद में मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद सबको बाहर निकाला, जिसके बाद तुरंत सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।


Download Android App
Download iOS App





