महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मांग की है कि कोल्हापुर और सांगली जिले में बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव अगले वर्ष होने चाहिए।
श्री ठाकरे ने एक साक्षात्कार में शनिवार को कहा कि यदि इस वर्ष अक्टूबर में राज्य विधानसभा के चुनाव होते हैं तो आचार संहिता के लागू होने के कारण कोल्हापुर और सांगली जिले के बाढ़ पीड़तिं को मदद नहीं मिल सकेगी, इसलिए चुनाव अगले वर्ष होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगले वर्ष चुनाव कराये जाने के संबंध मे वह चुनाव आयोग को पत्र लिखेंगे। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार को जतना की परेशानी से कुछ लेना-देना नहीं है।
यह सरकार इस प्रयास में है कि किसी भी तरह इन्हें दोबारा सत्ता में रहने का मौका मिले। उन्होंने अपील की है कि चुनाव की चिंता छोड़, कोल्हापुर और सांगली में बाढ़ से परेशान लोगों की मदद में जुट जाओ।


Download Android App
Download iOS App



