Maharashtra HSC Result: कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें रिजल्ट

Summary :

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, तुरंत देखें परिणाम

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया, जिसमें 91.88% छात्र पास हुए। छात्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करके परिणाम देख सकते हैं। इस बार लड़कियों ने परीक्षा में बाजी मारी है। महाराष्ट्र बोर्ड परिक्षाओं में लगभग 15 लाख बच्चों ने परिक्षा दी थी। Arts का पासिंग प्रतिशत 80.52 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। विद्य़ार्थियों को अपने परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जरूरी जानकारी दर्ज करके रिजल्ट देख सकते है। MSBSHSE ने जानकारी देते हुए बताया कि 12वीं कक्षा में 91.88 प्रतिशत छात्र पास हुए है। बता दें कि दोपहर 1 बजे से ही रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव हो गया था।

यहां देखें रिजल्ट

कैसे करें रिजल्ट चेक

MSBSHSE ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। दोपहर 1 बजे से परिणाम चेक करने के लिए लिंग एक्टिव हो गया है। परिणाम चेक करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

1. अपने परिणाम जानने के लिए MSBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard पर जाएं।

2. वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद HSC रिजल्ट देखें पर क्लिक करें।

3. क्लिक करने के बाद अपना 12वीं कक्षा रोल न. और पूछी गई जानकारी को भरें।

4. जरूरी जानकारी भरने के बाद 12वीं कक्षा का रिजल्ट अपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। रिजल्ट को डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी जरूर निकाल लें।

गुजरात बोर्ड की कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें रिजल्ट

15 लाख छात्र-छात्राओं ने दिया एग्जाम

महाराष्ट्र बोर्ड परिक्षाओं में लगभग 15 लाख बच्चों ने परिक्षा दी थी। इनमें 7 लाख छात्राएं और 8.10 लाख छात्र मौजूद थे। बता दें कि इस बार बोर्ड परिक्षा के परिणामों में लड़िकयों ने बाजी मारी है।

Arts का पासिंग प्रतिशत 80.52 प्रतिशत है।

Commerce का पासिंग प्रतिशत 92.38 प्रतिशत रहा है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।