Mumbai Police: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद पुरे महाराष्ट्र के पुलिस प्रसाशन में तफरी माच गई। मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (ए), 500, 505 (3), 506 (2) और 34 के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Highlights
- उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मिली जान से मारने की धमकी
- आरोपी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कुछ दिन पहले भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भी मिली थी धमकी
आरोपी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुंबई की सांताक्रूज पुलिस स्टेशन ने आरोपी योगेश सावंत को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भी मिली थी धमकी
कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके बेटे श्रीकांत शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली थी। इसपर एक्शन लेते हुए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। सूत्रों के मुताबिक, 19 साल के शुभम वरकड को पुणे से गिरफ्तार किया गया था। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर सीएम और उनके बेटे को धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 506(2) और 505(1)(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और जांच शुरू कर दी।


Download Android App
Download iOS App




