Maharashtra: राहुल के हिंदू वाले बयान को लेकर महाराष्ट्र विधान परिषद में हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित

Summary :

Maharashtra: महाराष्ट्र विधान परिषद में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी पर राहुल गांधी के ‘हिंदू नहीं’ संबंधी तंज को लेकर भाजपा और महा विकास आघाडी के विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई जिसके कारण बार-बार बाधा उत्पन्न होने पर सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी। Highlights राहुल के हिंदू वाले बयान को लेकर महाराष्ट्र विधान परिषद में हंगामा महाराष्ट्र में सदन की कार्यवाही स्थगित नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का भाजपा पर आरोप भाजपा विधायक प्रसाद लाड ने राहुल वाले मुद्दे को परिषद में उठाया महाराष्ट्र(Maharashtra) विधान परिषद में भाजपा विधायक प्रसाद लाड ने परिषद में यह…

Maharashtra

Maharashtra: महाराष्ट्र विधान परिषद में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी पर राहुल गांधी के ‘हिंदू नहीं’ संबंधी तंज को लेकर भाजपा और महा विकास आघाडी के विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई जिसके कारण बार-बार बाधा उत्पन्न होने पर सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी।

Highlights

  • राहुल के हिंदू वाले बयान को लेकर महाराष्ट्र विधान परिषद में हंगामा
  • महाराष्ट्र में सदन की कार्यवाही स्थगित
  • नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का भाजपा पर आरोप

भाजपा विधायक प्रसाद लाड ने राहुल वाले मुद्दे को परिषद में उठाया

महाराष्ट्र(Maharashtra) विधान परिषद में भाजपा विधायक प्रसाद लाड ने परिषद में यह मुद्दा उठाया और कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश में हिंदुओं का अपमान किया है। प्रसाद लाड ने राहुल की टिप्पणियों की निंदा की जिस पर विपक्ष के नेता अंबादास दानवे, शिवसेना और कांग्रेस विधायकों ने तीखा प्रतिक्रिया की। उन्होंने प्रसाद लाड द्वारा गांधी की टिप्पणियों को सदन में उठाने पर आपत्ति जताई और उपसभापति नीलम गोरहे से हस्तक्षेप की मांग की।

Maharashtra में विधान परिषद की कार्यवाही हुई स्थगित

महाराष्ट्र(Maharashtra) विधान परिषद में प्रसाद लाड ने राहुल गांधी के खिलाफ नारे भी लगाए। हंगामे के बीच गोरहे ने शाम 4.25 बजे परिषद की कार्यवाही को पांच मिनट के लिए स्थगित कर दिया। शाम करीब साढ़े चार बजे परिषद की बैठक फिर से शुरू होने के बाद प्रवीण दरेकर सहित अन्य भाजपा विधायक लाड के साथ शामिल हो गए, जिससे सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए फिर से स्थगित करनी पड़ी। सत्ता पक्ष के सदस्यों और विपक्ष का हंगामा जारी रहने पर उपसभापति ने परिषद की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी।



नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर नफरत तथा डर फैलाने का आरोप लगाया

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भाजपा पर देश में हिंसा, नफरत तथा डर फैलाने का आरोप लगाया और दावा किया कि ‘‘ये लोग हिंदू नहीं हैं’’, जिस पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने जोरदार तरीके से विरोध जताया। गांधी ने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ या मोदी जी पूरा हिंदू समाज नहीं हैं। राहुल ने कहा, ‘‘सभी धर्म और हमारे सभी महापुरुष अहिंसा और निडरता की बात करते हैं, लेकिन जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं वे केवल हिंसा, नफरत और झूठ की बात करते हैं….आप हिंदू हो ही नहीं।’’

Lok Sabha में राहुल गांधी के बयान पर महाराष्ट्र विधान परिषद में दिखा ऐसा  असर - www.hindusthanpost.com

Maharashtra सदन में दरेकर ने राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

महाराष्ट्र(Maharashtra) विधान परिषद में दरेकर ने कहा, ‘‘उपसभापति को राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए और उनकी टिप्पणियों की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित करना चाहिए। सदन को उनके शब्दों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। वह कहते हैं, ‘हिंदू हिंसक हैं’। हम सदन को आगे नहीं चलने देंगे।’’ प्रसाद लाड ने मांग की कि परिषद में गांधी की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया जाए। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी को इटली भेज दीजिए।’’ दानवे ने कहा कि तथाकथित टिप्पणियां गांधी द्वारा लोकसभा में की गई थीं और उनका राज्य विधान परिषद के कामकाज से कोई संबंध नहीं है।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta