केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जल शक्ति अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील करते हुये आज कहा कि जल की एक-एक बूंद जीवनदायनी है इसलिए इसकी बर्बादी नहीं हो, यह केंद्र सरकार की विशेष प्राथमिकता है। श्री शेखावत और केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने यहां जल शक्ति मंत्रालय की समीक्षा बैठक में कहा कि जल की एक-एक बूंद जीवनदायनी है। पानी की बर्बादी न हो, यह केंद्र सरकार की विशेष प्राथमिकता है।
बारिश के पानी के संचयन एवं संवर्द्धन के लिए कई योजनाएं शुरू की गई है। हर हाल में भूगर्भ जलस्तर बढ़ना है ताकि आने वाली पीढ़ को जल संकट का सामना नहीं करना पड़।
केंद्रीय मंत्री ने झारखंड सरकार को आश्वासन दिया कि जल संरक्षण और संचयन के लिए योजनाओं का कंक्रीट और पूर्ण प्रस्ताव भेजें, केंद, वित्तीय मदद प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि जल शक्ति की योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकताओं में शामिल है। समय पर इन योजनाओं को पूरा करें। विलम्ब होने से योजना की लागत बढ़ती है और लोगों के उसका लाभ भी नहीं मिल पाता है। यदि केंद, से मदद की जरूरत पड़गी तो उसके लिए मंत्रालय पूरी तरह तैयार है।


Download Android App
Download iOS App



