ममता बनर्जी ने डॉक्टर रेप और हत्या मामले को दबाने की कोशिश की : जेपी नड्डा

Summary :

JP Nadda: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को ममता बनर्जी सरकार पर कोलकाता डॉक्टर रेप और हत्या के मामले को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने हाईकोर्ट द्वारा सीबीआई जांच करवाने को लेकर दिए गए आदेश का स्वागत भी किया। ममता सरकार ने छिपाने, दबाने और लोगों की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की – जेपी नड्डा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ दिल दहला देने वाली घटना हुई है। इसने । मैं इसकी कड़ी निंदा और भर्त्सना करता हूं। मैं ऐसी अमानवीय घटना की निंदा करता हूं, दुख व्यक्त करता हूं।  उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत दुखद है और…

JP Nadda

JP Nadda: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को ममता बनर्जी सरकार पर कोलकाता डॉक्टर रेप और हत्या के मामले को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने हाईकोर्ट द्वारा सीबीआई जांच करवाने को लेकर दिए गए आदेश का स्वागत भी किया।
Despite Woman CM...': JP Nadda Flays WB Govt Over Kolkata Doctor Rape And  Murder Case- VIDEO | Times Now

ममता सरकार ने छिपाने, दबाने और लोगों की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की – जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ दिल दहला देने वाली घटना हुई है। इसने । मैं इसकी कड़ी निंदा और भर्त्सना करता हूं। मैं ऐसी अमानवीय घटना की निंदा करता हूं, दुख व्यक्त करता हूं।  उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत दुखद है और जिस तरह से ममता बनर्जी की सरकार ने इसे छिपाने, दबाने और लोगों की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की, उसकी जितनी भर्त्सना की जाए कम है। पश्चिम बंगाल में एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिलाओं पर अत्याचार दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। बंगाल एक ऐसा प्रदेश बन गया है, जहां कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।

सीबीआई जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा- जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने ममता सरकार के रवैए की निंदा करते हुए आगे कहा कि वे हाईकोर्ट द्वारा सीबीआई जांच करवाने को लेकर दिए गए आदेश का स्वागत करते हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि सीबीआई जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा, सच्चाई सामने आ जाएगी।
केंद्र सरकार की तरफ से डॉक्टरों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए नड्डा ने आगे यह भी कहा कि बहुत से संगठनों और डॉक्टरों के डेलिगेशन से पिछले दो दिनों में मुलाकात हुई है। इस घटना के बारे में और डॉक्टरों पर जिस तरीके से अटैक हो रहे हैं, उसका निवारण जरूर निकाला जाएगा। इसके लिए जो भी आवश्यक कदम होगा, वह सरकार और मंत्रालय जरूर उठाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News