Karnataka News : कर्नाटक के हुबली में वजीफा बढ़ाने की मांग के लेकर जूनियर डॉक्टर अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन पर हैं। डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन की वजह से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो चुकी हैं। इससे मरीजों के उपचार में बाधा उत्पन्न हो रही है। हालांकि, सीनियर डॉक्टर मरीजों के उपचार में जुटे हुए हैं। इसके लिए ओपीडी में बड़ी संख्या में जूनियर डॉक्टर कार्यरत हैं, जो मरीजों के उपचार में जुटे हुए हैं।
Karnataka News : वजीफा बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी
कर्नाटक के हुबली में वजीफा बढ़ाने की मांग के लेकर जूनियर डॉक्टर अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन पर हैं। डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन की वजह से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो चुकी हैं। बता दें कि जूनियर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने भी इस संबंध में पत्रकारों से बातचीत में कहा, “आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी जगह जूनियर डॉक्टर विरोध प्रदर्शन में लगे हुए हैं। इससे मरीजों के उपचार में बाधा उत्पन्न हो रही है।”
Karnataka News : कर्नाटक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के डॉक्टर ने कहा, “जूनियर डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन की वजह से अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए हमने वैकल्पिक इंतजाम किए हैं। हालांकि, जूनियर डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन में जाने की वजह से मरीजों को व्यापक स्तर पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन हम अपनी तरफ से भरसक प्रयास कर रहे हैं कि किसी को कोई परेशान न हो। इससे हमारे ऊपर दबाव बढ़ रहा है, लेकिन जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है, तब तक हम इसी तरह से वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत काम करेंगे।”
Karnataka News : प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमें कार्यस्थल पर उचित सुरक्षा मुहैया कराया जाए। इसके अलावा, हमारी फीस को भी कम किया जाए। डॉक्टर अस्पताल में अपनी सेवाएं न देकर अपना विरोध जता रहे हैं।बता दें कि कर्नाटक में जूनियर डॉक्टर अपना वजीफा बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन पर हैं। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का कहना है कि जब तक हमारा वजीफा नहीं बढ़ा दिया जाता है, तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



