ममता सरकार राज्य में करा रही दंगे और फैला रही अशांति: लॉकेट चटर्जी

Summary :

कोलकाता, 28 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राज्य में दंगे और अशांति फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था खराब हो गई है। इसे सुधारने के बजाय मुख्यमंत्री और खराब कर रही हैं। भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ही कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत गंभीर बनती जा रही है और ममता बनर्जी ने पहले ही कहा था कि इस समय दंगे और अशांति हो सकती है। वह सच होता दिखाई दे…

कोलकाता, 28 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राज्य में दंगे और अशांति फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था खराब हो गई है। इसे सुधारने के बजाय मुख्यमंत्री और खराब कर रही हैं।

भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ही कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत गंभीर बनती जा रही है और ममता बनर्जी ने पहले ही कहा था कि इस समय दंगे और अशांति हो सकती है। वह सच होता दिखाई दे रहा है। वह जब भी ऐसा बोलती हैं, तो ऐसा ही होता है।”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चाहती हैं कि राजनीति के जरिए तुष्टीकरण हो और वोटों का ध्रुवीकरण हो। यही उनका सबसे बड़ा मुद्दा है। उन्होंने न तो अल्पसंख्यकों के लिए कुछ किया है और न ही बहुसंख्यकों के लिए अपने कार्यकाल में कोई काम किया है।

उन्होंने कहा, “यहां 15 साल की सत्ता-विरोधी लहर है। पश्चिम बंगाल के लोग जानते हैं कि पिछले 15 सालों में उनके साथ क्या किया गया है और इस बार जनता उन्हें हटाने के लिए दृढ़ है। पूरे देश को यह जानने की जरूरत है कि टीएमसी सरकार ने पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ क्या किया है।”

भाजपा के घोषणापत्र पर उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल के लोग चाहते हैं कि टीएमसी सरकार की 15 साल की एंटी-इनकंबेंसी पर एक रिपोर्ट कार्ड, एक चार्जशीट जारी हो। भ्रष्टाचार सबसे बड़ा मुद्दा है, यहां युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है, तुष्टिकरण की राजनीति चल रही है, भत्ता देकर वोट लिए जा रहे हैं, देश आगे बढ़ रहा है लेकिन बंगाल पीछे जा रहा है। पश्चिम बंगाल से लोग पलायन कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “दंगे की बात टीएमसी के लोग करते हैं, इससे पता चलता है कि वे तुष्टीकरण करते हैं और बार-बार हिंदुओं के उत्सव के दौरान हिंसा करते हैं।”

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता को भी पता है कि ममता सरकार न तो अभी तक उनके लिए कुछ की है और न ही आगे कुछ करने वाली है। इसीलिए अब लोगों ने भाजपा सरकार लाने का मन बना लिया है। ये बात ममता सरकार को भी पता चल गई है, इसकी वजह से वह परेशान दिख रही है।

–आईएएनएस

एसएके/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.