दुकानें बही, बसें डूबी, मलबे से मिले 3 शव; हिमाचल के मंडी में बारिश लाई प्रलय

Summary :

Mandi Landslide: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार रात को भारी बारिश होने से तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा नुकसान धर्मपुर बाजार में देखने को मिला। इस जिले के कई क्षेत्रों में चारों तरफ पानी ही पानी है। जिले में भारी बारिश होने से सोन खड्ड में खड़ी एचआरटीसी और अन्य गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। इस बस स्टैंड में खड़ी निगम की बसें पानी में डूब गईं और कुछ बसें पानी के बहाव के साथ बह गईं। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। Himachal Rains: मलबे से मिला 3 लोगों का शव मंडी ज़िले…

Mandi Landslide: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार रात को भारी बारिश होने से तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा नुकसान धर्मपुर बाजार में देखने को मिला। इस जिले के कई क्षेत्रों में चारों तरफ पानी ही पानी है। जिले में भारी बारिश होने से सोन खड्ड में खड़ी एचआरटीसी और अन्य गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। इस बस स्टैंड में खड़ी निगम की बसें पानी में डूब गईं और कुछ बसें पानी के बहाव के साथ बह गईं। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

Himachal Rains: मलबे से मिला 3 लोगों का शव

मंडी ज़िले के निहरी इलाके में एक घर पर चट्टान का मलबा गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो को बचा लिया गया। हिमाचल प्रदेश में कल रात हुई भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया, “तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को बचा लिया गया। बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान अभी भी जारी है।”

Mandi Landslide: लोगों की गाड़ियां पानी में बहीं

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार रात 11 बजे से जिले के अधिकतर स्थानों पर बारिश हो रही है। बारिश इतनी तेज है कि लोग घर से भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। खड्ड के आसपास रहने वाले लोगों के घर में भी पानी भर गया है। इसकी वजह से घर के बाहर खड़े दर्जनों वाहनों को नुकसान पहुंचा। डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि रात से ही तेज बारिश में पुलिस और रेस्क्यू टीमें मैदान में जुट गई थी। लोगों को सुरक्षित निकालने का काम रात से जारी है। उन्होंने बताया कि कई लोग घरों में पानी घुसने के कारण ऊपरी मंजिल पर शरण लेने को मजबूर हुए हैं। यहां एक होस्टल में 150 बच्चे थे, उन्हें भी दूसरी और तीसरी मंजिल पर शिफ्ट कर दिया गया है। कुछ लोगों ने गाड़ियों के पानी में बहने की सूचना दी है।

Himachal Pradesh Weather Alert

आज हिमाचल प्रदेश के मंडी में आज बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर बादल गरजने के साथ बारिश होगी, वहीं अधिकतर बादल छाए रहेंगे। वहीं आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहेगा।

Mandi Landslide
Mandi Landslide

धरमपुर में हर तरफ पानी ही पानी नज़र आ रहा है। जहां भी देखो तबाही का मंज़र साफ़ दिखाई दे रहा है। दुकानें और बसें पानी में डूबी हुई हैं। पानी कम होने के बाद, मलबे में बसें पलटी हुई दिखीं, वहीं दुकानों की हालत भी जर्जर दिख रही है। लोग इस तबाही के वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे हैं और प्रार्थना कर रहे हैं कि सब जल्द ठीक हो जाए।

ये भी पढ़ें- Dehradun Cloudburst: देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने से तबाही, 2 लोग लापता

Neha Singh