Mangala Gowri Shopping Mall Fire: जुबली हिल्स के मंगला गौरी शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना की घटना के बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत भी की। इस घटना किसी भी हताहत होने की सूचना नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि हैदराबाद के जुबली हिल्स में रोड नंबर 36 पर स्थित मंगल्या गौरी साड़ी शोरूम में आग लग गई।जिला अग्निशमन अधिकारी-2 (डीएफओ-2) अजमीरा श्रीदास के अनुसार, दमकल वाहन मौके पर पहुंच चुके हैं और आग पर काबू पाने के लिए काम कर रहे हैं।
Mangala Gowri Shopping Mall Fire

आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन अधिकारी श्रीदास ने बताया कि जांच जारी है। हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं और आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के बाद चौथी मंजिल से केवल धुआं निकल रहा है। इमारत में कोई सामान नहीं था, इमारत खाली थी।
Fire in Hyderabad Mall

वहीं जुबली हिल्स के विधायक वल्लाल नवीन यादव ने कहा कि मंगल्या गौरी साड़ी शोरूम में आग लग गई जिसमें गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ है। इमारत के अंदर 10 लोग काम कर रहे थे, लेकिन आग लगने पर वे इमारत से बाहर आ गए।
Hyderabad Mall Fire

आग लगने के बाद ट्रैफिक समस्या का भी सामना करना पड़ा और रूट को डायवर्ट कर दिया गया। बता दें कि आग की लपटों ने पूरा शोरूम अपने कब्जे में ले लिया था और दूर तक धुंए का गुबार देखने को मिला था। अभी आग लगने के कारण की सटीक जानकारी सामने नहीं आई है साथ ही नुकसान का भी आकलन लगाया जा रहा है।
ALSO READ: ‘न्यायपालिका पर हमला’, NCERT किताब विवाद पर Supreme Court के CJI ने लगाई फटकार


Download Android App
Download iOS App




